Angel One Shares: SEBI के इस सर्कुलर ने दी तगड़ी चोट, 10% से ज्यादा नीचे आ गए शेयर

Angel One Share Price: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर ने एंजेल वन (Angel One) के शेयरों को तगड़ा झटका दिया। इस तगड़ी चोट से इसके शेयर 10 फीसदी से अधिक फिसल गए। आज की गिरावट को मिलाकर इसके शेयर रिकॉर्ड हाई से करीब 41 फीसदी फिसल गए। जानिए क्या है सेबी के सर्कुलर में

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
Angel One के शेयर पिछले साल 19 जुलाई 2023 को 1,446.05 रुपये पर थे। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था। इस निचले स्तर से 6 महीने में यह करीब 170 फीसदी उछलकर 9 जनवरी 2024 को 3,900.35 रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Angel One Share Price: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर ने एंजेल वन (Angel One) के शेयरों को तगड़ा झटका दिया। इस तगड़ी चोट से इसके शेयर 10 फीसदी से अधिक फिसल गए। आज की गिरावट को मिलाकर इसके शेयर रिकॉर्ड हाई से करीब 41 फीसदी फिसल गए। एंजेल वन के शेयर इस साल 9 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे। आज BSE पर यह 8.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2353.90 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.50 फीसदी फिसलकर 2307.95 रुपये पर आ गया था।

    क्या है SEBI के सर्कुलर में?

    सेबी ने सर्कुलर में कहा है कि मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MII) को टर्नओवर के हिसाब से डिस्काउंट्स नहीं देना चाहिए। स्टॉक एक्सेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशंस एमएआआईज के हिस्से हैं। सेबी चाहता है कि ट्रांजैक्शन चार्जेज को लेकर पारदर्शिता रहे। सेबी की कोशिश है कि एक्सचेंज अलग ट्रांजैक्शन चार्ज न लगाए बल्कि सभी के लिए एक समान फी स्ट्रक्चर रहे। इसके अलावा सेबी यह भी चाहता है कि मार्केट प्लेयर्स को स्लैब डिस्काउंट्स मिले। नया सर्कुलर 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। अभी डिस्काउंट ब्रोकर्स ट्रांजैक्शन चार्ज डिस्काउंट्स के जरिए 15 से 30 फीसदी के बीच कमाई करते हैं जबकि डीप डिस्काउंट ब्रोकर्स के लिए यह आंकड़ा 50-70 फीसदी तक चला जाता है। निवेशक हर दिन ट्रांजैक्शन चार्ज चुकाते हैं जबकि ब्रोकर्स एक्सचेंजों को मंथली अकाउंट मुहैया कराते हैं।


    एक साल में कैसी रही Angel One के शेयरों की चाल

    एंजेल वन के शेयर पिछले साल 19 जुलाई 2023 को 1,446.05 रुपये पर थे। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था। इस निचले स्तर से 6 महीने में यह करीब 170 फीसदी उछलकर 9 जनवरी 2024 को 3,900.35 रुपये पर पहुंच गया। यह इस शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से फिलहाल यह 39 फीसदी डाउनसाइड है।

    New IPO: FirstCry और Unicommerce के आईपीओ को सेबी की हरी झंडी, एक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।