Angel One Share Price: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर ने एंजेल वन (Angel One) के शेयरों को तगड़ा झटका दिया। इस तगड़ी चोट से इसके शेयर 10 फीसदी से अधिक फिसल गए। आज की गिरावट को मिलाकर इसके शेयर रिकॉर्ड हाई से करीब 41 फीसदी फिसल गए। एंजेल वन के शेयर इस साल 9 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे। आज BSE पर यह 8.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2353.90 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.50 फीसदी फिसलकर 2307.95 रुपये पर आ गया था।
