Get App

NSE के हथौड़े से दो दिन में 14% टूटा Angel One, फिर आज कैसे लौटा तेजी का रुझान?

Stock Market News: दिग्गज स्टॉक ब्रोकर एंजेल वन (Angel One) के शेयरों में आज लगातार चार दिनों की गिरावट आज थम गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने पिछले हफ्ते एंजेल वन के खिलाफ दो कड़े फैसले लिए जिसके चलते महज दो दिन में यह 14 फीसदी से अधिक टूट गया था। हालांकि अब फिर इसके शेयरों ने आज रिकवरी की है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 4:47 PM
NSE के हथौड़े से दो दिन में 14% टूटा Angel One, फिर आज कैसे लौटा तेजी का रुझान?
एनएसई की कार्रवाई के बाद Angel One ने खास एक्टिविटी नहीं दिखाई है जिससे शेयरों के भाव पर असर दिखे। हालांकि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट नजदीक आ रही है जिससे भाव को सपोर्ट मिला है।

Stock Market News: दिग्गज स्टॉक ब्रोकर एंजेल वन (Angel One) के शेयरों में आज लगातार चार दिनों की गिरावट आज थम गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने पिछले हफ्ते एंजेल वन के खिलाफ दो कड़े फैसले लिए जिसके चलते महज दो दिन में यह 14 फीसदी से अधिक टूट गया था। हालांकि अब फिर इसके शेयरों ने आज रिकवरी की है। एनएसई की कार्रवाई के चलते लगातार दो दिन यह फर्श पर गया था लेकिन अब जैसे-जैसे डिविडेंड की रिकॉर्ड नजदीक आ रही है तो यह फिर ऊपर चढ़ने लगा। बीएसई पर आज यह 2.96 फीसदी के उछाल के साथ 1505 रुपये (Angel One Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 12,614.82 करोड़ रुपये है।

NSE ने क्या की है कड़ी कार्रवाई

एनएसई ने पिछले हफ्ते एंजेल वन को छह महीने के लिए नए ऑथराइज्ड पर्सन्स (APs) को जोड़ने से रोक दिया है। ऑथराइज्ड पर्सन्स स्टॉक ब्रोकर का एजेंट होता है जिसके पास स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस होता है। एनएसई के इस फैसले से हालांकि कंपनी का मानना है कि कंपनी के कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा लेकिन बाजार के जानकारों के मानना है कि निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें