Stock in Focus: एंजल वन देगी शेयर स्प्लिट और डिविडेंड का तोहफा! इस दिन बोर्ड मीटिंग में होगा फैसला

Stock in Focus: एंजल वन की अगली बोर्ड मीटिंग पर निवेशकों की नजर है। कंपनी शेयर स्प्लिट और FY26 के पहले इंटरिम डिविडेंड पर फैसला ले सकती है। कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद शेयर में हालिया तेजी दिखी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 11:07 PM
Story continues below Advertisement
बुधवार को BSE पर Angel One Ltd के शेयर प्राइस 2.52 फीसदी की तेजी के साथ ₹2,472 पर बंद हुए।

Stock in Focus: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एंजल वन (Angel One Ltd) ने बुधवार, 7 जनवरी को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 15 जनवरी 2026 को होगी। इसमें कई अहम कॉरपोरेट एक्शंस पर चर्चा होगी। इनमें शेयर कैपिटल में बदलाव यानी मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन या शेयर स्प्लिट का प्रस्ताव भी शामिल है।

शेयर स्प्लिट का स्ट्रक्चर बोर्ड तय करेगा

फिलहाल Angel One के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है। कंपनी ने साफ किया है कि शेयर स्प्लिट का अंतिम स्ट्रक्चर बोर्ड तय करेगा। यह शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन होगा।


इंटरिम डिविडेंड पर भी फैसला संभव

एंजल वन का बोर्ड शेयर कैपिटल में बदलाव के साथ-साथ वित्त वर्ष 2025-26 के पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार करेगा। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 जनवरी 2026 तय की गई है। इसके आधार पर पात्र शेयरहोल्डर्स की पहचान की जाएगी।

दूसरी तिमाही में मुनाफा-रेवेन्यू गिरा

दूसरी तिमाही में एंजल वन का नेट प्रॉफिट घटकर ₹212 करोड़ रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹423 करोड़ था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 20 फीसदी घटकर ₹1,201 करोड़ रहा, जो सालभर पहले ₹1,514 करोड़ था। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ट्रेडिंग एक्टिविटी में सुस्ती और हाई-मार्जिन सेगमेंट्स में क्लाइंट पार्टिसिपेशन का कम होना रहा।

EBITDA और मार्जिन पर भी दबाव

EBITDA में सालाना आधार पर 38.2 फीसदी की गिरावट आई और यह ₹415.2 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹671.9 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 34.5 फीसदी रह गया, जो Q2 FY25 में 44.7 फीसदी था।

हालांकि, पहली तिमाही में IPL से जुड़े वन-ऑफ एडवरटाइजिंग खर्च को एडजस्ट करने के बाद EBITDA में 6.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और मार्जिन 34.5 फीसदी पर स्थिर रहा।

Angel One के शेयरों का हाल

बुधवार को BSE पर Angel One Ltd के शेयर प्राइस 2.52 फीसदी की तेजी के साथ ₹2,472 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 11.54% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 10.48% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 22.31 हजार करोड़ रुपये है।

2026 में खरीदें ये 6 स्मॉलकैप शेयर! मिल सकता है 221% तक का रिटर्न! क्या आप लगाएंगे दांव?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।