Changes in Sensex : शुक्रवार को सेंसेक्स में बदलाव का एलान संभव, अदाणी एंटरप्राइजेज की हो सकती है एंट्री!

Changes in Sensex: सेंसेक्स के साथ ही BSE 100 में भी बदलाव हो सकते हैं। BSE 100 में जियो फाइनेंशियल की एंट्री मुमकिन है। IIFL रिसर्च का कहना है कि सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से लागू होंगे। IIFL रिसर्च के मुताबिक शुक्रवार को BSE 100 में जियो फिन, अदानी ग्रीन, आरईसी, अदानी पावर और अदानी एनर्जी की एंट्री संभव है

अपडेटेड May 23, 2024 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
Changes in Sensex:BSE 100 में जियो फाइनेंशियल की एंट्री मुमकिन है। IIFL रिसर्च का कहना है कि सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से लागू होंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल सेंसेक्स में बदलाव का एलान हो सकता है। साथ ही BSE 100 इंडेक्स में भी बदलाव हो सकते है। सेंसेक्स में किसकी होगी एंट्री और कौन होगा बाहर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि शुक्रवार को सेंसेक्स में बदलाव का एलान संभव है। IIFL रिसर्च के मुताबिक इस बदलाव में अदाणी एंटरप्राइजेज की सेंसेक्स में एंट्री संभव है। इस एंट्री के चलते अदाणी में करीब 1000 करोड़ रुपए की खरीदारी मुमकिन है।

    फिलहाल एनएसई पर Adani Enterprises का शेयर 197.15 अंक यानी 6.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3340 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 3,377.50 रुपए और दिन का लो 3,135.55 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 381,085 करोड़ रुपए है।

    IIFL रिसर्च का के मुताबिक विप्रो सेंसेक्स से बाहर हो सकता है। इसके चलते विप्रो में 466 करोड़ रुपए की बिकवाली संभव है। विप्रो के शेयर एनएसई पर 4.50 रुपए यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 465 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 468 रुपए और दिन का लो 461.75 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 243,309 करोड़ रुपए है।


    सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से होंगे लागू 

    सेंसेक्स के साथ ही BSE 100 में भी बदलाव हो सकते हैं। BSE 100 में जियो फाइनेंशियल की एंट्री मुमकिन है। फिलहाल जियो फाइनेंशियल के शेयर एनएसई पर 14.50 अंक यानी 4.05 फीसदी की बढ़त के साथ 372 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 376 रुपए है। स्टॉक ने 1 हफ्ते में 4.52 फीसदी रिटर्न दिया है। इस साल अब तक ये शेयर 59 फीसदी भागा है। IIFL रिसर्च का कहना है कि सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से लागू होंगे। 

    Election Stocks : इलेक्शन के मौके पर दिग्गजों का स्टॉक सेलेक्शन, हो सकती है बंपर कमाई

    शुक्रवार को BSE 100 में जियो फाइनेंस की हो सकती है एंट्री

    IIFL रिसर्च के मुताबिक शुक्रवार को BSE 100 में जियो फिन, अदानी ग्रीन, आरईसी, अदानी पावर और अदानी एनर्जी की एंट्री संभव है। वहीं, पेज इंडस्ट्रीज़, एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई प्रू, ज़ी ईएनटी और जुबिलेंट फ़ूड BSE 100 से बाहर हो सकते हैं।

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: May 23, 2024 1:12 PM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।