आज निफ्टी 50 में बदलाव का एलान होना है। निफ्टी 50 में कुछ शेयरों की एंट्री और कुछ शेयर इससे बाहर होंगे। ब्रोकरेज फर्म नुवामा की एक रिपोर्ट के अनुसार निफ्टी 50 में होने वाले बदलाव के तहत BSE की निफ्टी 50 में एंट्री होगी। वहीं, विप्रो निफ्टी 50 से बाहर हो सकता है। इस बदलाव से BSE में 74.1 करोड़ डॉलर का इनफ्लो संभव है। वहीं, विप्रो से 24.6 कारोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है। निफ्टी इंडेक्स में बदलाव का एलान आज होगा। 30 सितंबर को फाइनल एडजस्टमेंट होगा।
BSE का फ्री-फ्लोट मार्केट कैप मजबूत है। मौजूदा मेथोडोलॉजी (Methodology) में BSE मजबूत दावेदार है। फिलहाल, बीएसई निफ्टी मिडकैप 150 का हिस्सा है। BSE निफ्टी 100 का भी हिस्सा होगा। अगर मेथोडोलॉजी बदली तो TVS मोटर भी निफ्टी में एंट्री का दावेदार होगा। नियम बदलने पर विप्रो की जगह TVS मोटर लेगा
निफ्टी नेक्स्ट 50 में होंगे बदलाव!
विप्रो निफ्टी नेक्स्ट 50 में आ सकता है। इसमें वेदांता एल्युनिमियम और हिताची एनर्जी भी शामिल होंगे। निफ्टी नेक्स्ट 50 में वोडा-आइडिया, पॉलीकैब और BHEL की भी एंट्री होगी। इंडियन होटल्स, REC और USL बाहर हो सकते है। श्री सीमेंट, लोढ़ा डेवलपर्स और मझगांव भी बाहर होंगे।
REITs: इंडेक्स एंट्री का रास्ता साफ
SEBI के सर्कुलर से निफ्टी इंडेक्स में REITs की एंट्री संभव है। नुवामा को 2 REITs की एंट्री की उम्मीद है। निफ्टी मिडकैप 150 में Embassy Office की एंट्री भी संभव है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 में Brookfield India की भी एंट्री हो सकती है।
नुवामा की रिपोर्ट में कहा "एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT के निफ्टी मिडकैप 150 में शामिल होने की संभावना बॉर्डरलाइन पर है,जबकि ब्रुकफील्ड इंडिया REIT के निफ्टी स्मॉलकैप 250 में शामिल होने की उम्मीद है।"
Nifty 500 में वेदांता एल्यूमीनियम, क्यूपिड, एम्बेसी REIT और TD पावर सिस्टमस जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। जबकि BBTC, ब्लू डॉर्ट और SBFC फाइनेंस जैसी कंपनियाँ बाहर हो सकती हैं। स्मॉलकैप 250,स्मॉलकैप 100 और स्मॉलकैप 50 में जुबिलेंट फूडवर्क्स,टाटा एलेक्सी,एक्साइड इंडस्ट्रीज,एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और केआईएमएस के शामिल होने की संभावना है। जबकि पिरामल फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प और एस्टर्डएम के कई स्मॉलकैब बास्केट से बाहर निकलने की उम्मीद है।
नुवामा ने अपने अनुमानों दो जोखिमों की ओर भी इशारा किया है। उसका कहना है कि NSE इंडेक्स के रीबैलेंसिंग के तरीके में बदलाव और कट-ऑफ तारीख से पहले फ्री-फ्लोट फैक्टर्स में बड़ा बदलाव दो बड़े जोखिम हैं, जिन पर नजर रहनी चाहिए।
BSE लिमिटेड के शेयर में आई तेजी
निफ्टी 50 में विप्रो (Wipro) की जगह की बीएसई के शामिल होने के इस खबर के चलते आज के कारोबारी सत्र में BSE लिमिटेड के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी आई है। फिलहाल 12 बजे के आसपास ये शेयर 121.40 रुपए यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 3577 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।