Annu Projects IPO Listing: लिस्ट होते ही ₹99 का शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन आईपीओ निवेशक 24% घाटे में

Annu Projects IPO Listing: अन्नू प्रोजेक्ट्स एक ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Annu Projects IPO Listing: अन्नू प्रोजेक्ट्स का ₹175 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Annu Projects IPO Listing: टेलीकॉम सेक्टर से लेकर गैस पाइपलाइन के लिए EPC कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल करीब 3 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹99 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹75.00 और NSE पर ₹72.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि निवेशकों की पूंजी ही 27% तक घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की।

उछलकर BSE पर यह ₹78.74 के अपर सर्किट तक पहुंचा था। इस हाई लेवल पर मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह ₹77.90 (Annu Projects Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 21.31% घाटे में हैं।  मार्केट में माहौल की बात करें तो शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी फिसलकर 23800 के नीचे आ गया था और दिन के आखिरी में ये लाल बंद हुए।

Annu Projects IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


अन्नू प्रोजेक्ट्स का ₹175 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.72 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.55 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.68 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1,76,83,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹15.41 करोड़ मशीनरी/इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹115.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹24.16 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹20.49 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Annu Projects के बारे में

अन्नू प्रोजेक्ट्स एक ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। इसका मुख्य बिजनेस टेलीकॉम इंफ्रा, सीवरेज इंफ्रा और गैस पाइपलाइन का है। जून 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक ₹1959.35 करोड़ के इसके 23 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जिसमें से 4 टेलीकॉम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, 14 सीवरेज, 4 गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स और 1 रेलवे सिग्नलिंग का है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 38% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹33.03 करोड़ और टोटल इनकम 25% से अधिक के सीएजीआर से ₹244.59 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹52.54 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹107.45 करोड़ पड़े थे।

Sumax Engineering का धमाल, ढहते मार्केट में 10% प्रीमियम पर लिस्ट ₹101 का शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।