Stock in Focus: ₹1369 करोड़ की डील पर रॉकेट बनेगा शेयर? आपके पास है?

Stock in Focus: एक स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी ने ₹1369 करोड़ में अधिग्रहण से जुड़े सौदे के जरिए अमेरिका-यूरोप जैसे रेगुलेटेड मार्केट में अपनी स्थिति दमदार करने और लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का नया खाका पेश किया है। इस सौदे का असर अब सोमवार को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर भी दिख सकता है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और डील क्या है

अपडेटेड May 24, 2026 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
Anupam Rasayan ने शनिवार को ब्लिस जीवीएस फार्मा (Bliss GVS Pharma) में 74.2% तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी। (File Photo- Pexels)

Anupam Rasayan Share Price: अनुपम रसायन इंडिया ने एक ऐसा बड़ा सौदा किया है, जिसका असर सोमवार 25 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि यह ब्लिस जीवीएस फार्मा में ₹1369 करोड़ में 74.2% हिस्सेदारी खरीदेगी। वर्ष 1984 में बनी ब्लिस जीवीएस फार्मा एक फार्मा फॉर्म्यूलेशन कंपनी है जिसकी अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में दमदार मौजूदगी है। अब इसके अधिग्रहण की योजना का कंपनी के शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 मई को बीएसई पर यह 0.60% की गिरावट के साथ ₹1363.95 पर बंद हुआ था।

Anupam Rasayan किस भाव पर करेगी अधिग्रहण?

अनुपम रसायन इंडिया ने शनिवार को ब्लिस जीवीएस फार्मा (Bliss GVS Pharma) में 74.2% तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी। इस सौदे के साथ कंपनी ने फार्मास्युटिकल फॉर्म्युलेशंस और इंटीग्रेटेड लाइफ साइंसेज मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में बड़ा विस्तार किया है। इस सौदे के तहत अनुपम रसायन प्रति शेयर ₹299 के भाव पर ब्लिस जीवीएस फार्मा में 43.3% इक्विटी हिस्सेदारी करीब ₹1,369 करोड़ में खरीदेगी। इसके अलावा कंपनी पब्लिक शेयरहोल्डर्स 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए इसी भाव पर ओपन ऑफर भी लाएगी।


इस सौदे के लिए पैसा ₹300 करोड़ के टर्म लोन फंडिंग के साथ-साथ नॉन-वोटिंग इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स से आएगा। अनुपम रसायन का कहना है कि यह अधिग्रहण इसकी इंटीग्रेटेड ग्लोबल लाइफ-साइंसेज और स्पेशल्टी फार्मा प्लेटफॉर्म बनाने की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी के तहत है। कंपनी का मानना है कि यह सौदा KSMs (की स्टार्टिंग मैटेरियल्स) से लेकर फिनिश्ड डोजेज फॉर्म्यूलेशंस तक फार्मा वैल्यू चेन में इसकी स्थिति मजबूत करेगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अनुपम रसायन के शेयरों ने निवेशकों का अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले साल 23 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹934.00 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक साल में यह 51.54% उछलकर 7 मई 2026 को ₹1,415.40 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: झुनझुनवाला की पांच बातें, स्टॉक मार्केट से बरसेगा तगड़ा पैसा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।