Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: 'बिग बुल' (Big Bull) के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला करीब चार साल पहले 14 अगस्त 2022 को मौत हो गई थी लेकिन उनकी कही बातें आज भी निवेशकों को रास्ता दिखा रही है। उन्होंने समय-समय पर निवेशकों को अपने अनुभवों से खास टिप्स दिए जो निवेशकों के लिए काफी अहम हैं। वित्तीय सेक्टर की दिग्गज कंपनी नावी (Navi) ने इसे लेकर उनकी स्ट्रैटेजी की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें से पांच अहम स्ट्रैटेजी के बारे में बताया जा रहा है।
Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: पांच स्ट्रैटेजी
डेवलप करें घाटा सहने की क्षमता
एक बार राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि आप स्टॉक मार्केट से तब तक अच्छा मुनाफा नहीं बना सकते हैं, जब तक कि आपके पास घाटा सहने की क्षमता न हो। उनका मानना था कि हर ट्रे़ड या हर निवेश से मुनाफा बनाना संभव ही नहीं है तो निवेशकों को इसे स्वीकार करने और उससे सीखने की आदत डालनी चाहिए। आपके पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक गिर सकता है लेकिन जरूरी ये है कि आप पॉजिटिव रहें और नुकसान को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें।
राकेश झुनझुनवाला ने एक बार कहा था कि स्टॉक मार्केट में नुकसान की एक निश्चित वजह इमोशनल इंवेस्टमेंट है। अगर आपका निवेश गिर रहा है तो घबराने या उससे भावनात्मक रूप से जुड़ने की बजाय स्थिति को समझें और फिर सही फैसला लें।
गॉसिप की बजाय रिसर्च पर करें फोकस
कुछ निवेशक ऐसे होते हैं जो उन कंपनियों में फटाक से पैसे लगा देते हैं जो खूब चर्चा में बनी हुई है लेकिन राकेश झुनझुनवाला के मुताबिक बिना रिसर्च के निवेश करना आपके पोर्टफोलियो को नुकसान पहुंचा सकता है। हर हाई वैल्यूएशन सही नहीं होता। उन्होंने कहा था कि ऐसी कंपनियों में पैसे लगाने चाहिए, जिनका मैनेजमेंट मजबूत और कॉम्पटीटिव हो।
फाइनेंशियल स्टेटमेंट को समझें
राकेश झुनझुनवाला बैलेंस शीट और वित्तीय रिपोर्ट पढ़ने के शौकीन थे। उनकी यह आदत स्कूल और कॉलेज के दिनों से थी। हर निवेशक के लिए यह जरूरी है कि वह कंपनी के वित्तीय सेहत समझें। किसी कंपनी की छिपी और प्रत्यक्ष जानकारियों को नहीं निकाल पाते हैं तो मार्केट में सफल होना मुश्किल है।
राकेश झुनझुनवाला के मुताबिक जब मौके आते हैं तो वे तकनीक, मार्केटिंग, ब्रांड्स, वैल्यू प्रोटेक्शंस, कैपिटल इत्यादि के जरिए आ सकते हैं तो आपको इसे पहचानने में सक्षम होना चाहिए। टेक, मार्केटिंग, ब्रांड्स इत्यादि इस समय की दुनिया में तेजी से हावी हो रहे हैं, जैसा कि पहले कभी हुआ नहीं था। इसके तहत उन कंपनियो पर नजर रख सकते हैं जो नई तकनीक या तरीकों में निवेश कर रहे हैं तो इसका वास्तविक फायदा लेने के लिए जरूरी है कि दूसरों से पहले आप मौके को पहचान लें।