Anupam Rasayan Share Price : अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को फार्मास्युटिकल फ़ॉर्मूलेशन बनाने वाली कंपनी Bliss GVS Pharma Ltd में 74.2% तक की हिस्सेदारी खरीदने को मंज़ूरी दे दी। यह फैसला फ़िनिश्ड डोज़ फ़ॉर्मूलेशन और इंटीग्रेटेड लाइफ़ साइंसेज़ मैन्युफ़ैक्चरिंग के सेक्टर में कंपनी के बड़े विस्तार का संकेत है। फिलहाल कंपनी 1369 करोड़ रुपये में Bliss GVS Pharma की 43.3% हिस्सेदारी खरीदेगी। अतिरिक्त 26% हिस्से के लिए 299 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर। यह खबर बाजार को पंसद नहीं आई है। शेयर आज करीब 2 फीसदी तक टूटा है। फिलहाल 11.10 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 9.20 रुपए यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1357 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को भी यह शेयर NSE पर 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,359 रुपए पर बंद हुआ था।
इस मौके पर अनुपम रसायन ने कहा कि यह अधिग्रहण एक इंटीग्रेटेड ग्लोबल लाइफ साइंस और स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल प्लेटफ़ॉर्म बनाने की उसकी लंबी अवधि की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी का मानना है कि यह सौदा फार्मास्यूटिकल वैल्यू चेन में उसकी पैठ को मज़बूत करेगा।
बता दें कि Bliss GVS Pharma की स्थापना 1984 में हुई थी। यह एक फ़ार्मास्यूटिकल फ़ॉर्मूलेशन कंपनी है जिसकी अफ्रीका,एशिया और लैटिन अमेरिका के बाजारों में मज़बूत उपस्थिति है। यह कंपनी सपोजिटरी और पेसरी के सेक्टर में अपनी लीडिंग पोजीशन के लिए ग्लोबल पहचान रखती है। इसके मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट US FDA, WHO-GMP और EU-GMP द्वारा अनुमोदित हैं।
यह स्टॉक 1 हफ्ते में 0.15 फीसदी और 1 महीने में 1.74 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 7.48 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक ये शेयर 3.43 फीसदी भागा है। 1 साल में इसने 45.36 फीसदी और 3 साल में 13.36 फीसदी रिटर्न दिया है।
आज की चाल पर बात करें तो इसका इंट्र्डे लो 1,341.30 रुपए और इंट्राडे हाई 1,390 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,415 रुपए और 52 वीक लो 946.30 रुपए है। शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 281,647 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं, इसका मार्केट कैप 15,423 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।