Top Technical Picks : शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे न चूके नजर

Top Technical Picks: फाइनेंशियल सर्विसेज शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। फाइनेंशियल शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें 19 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है

अपडेटेड May 25, 2026 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : PIDILITE में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। 10 WEMA के पुलबैक से खरीदारी आई है। 20 महीने का चैनल पार होने के कगार पर है। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है

Top Technical Picks: US-ईरान में जल्द डील की उम्मीद और क्रूड में 5% से ज्यादा की गिरावट से बाजार जोश में है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 23950 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 800 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 7% फिसलकर 17 के नीचे आ गया है। ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा रफ्तार देखने को मिल रही है। ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। फोर्स मोटर्स और अशोक लेलैंड 4% तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही सरकारी बैंक,तेल-गैस, रियल्टी और कैपिटल मार्केट्स में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है।

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर

फाइनेंशियल सर्विसेज/निफ्टी रेशियो चार्ट


फाइनेंशियल सर्विसेज शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। फाइनेंशियल शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें 19 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी फाइनेंशियल सेक्टर इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।

MFSL: फाइनेंशियल सर्विसेस में सबसे मजबूत

MFSL रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर का सबसे मजबूत शेयर है। 4 दिनों से शेयर में तेजी का मोमेंटम है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA, 200 DMA पार हुआ है। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। 5 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग हुई है।

BSE: शानदार ब्रेकआउट

कमजोर बाजार में भी शेयर में जोरदार मोमेंटम है। 4 हफ्ते से हॉयर हाईज और हायर लोज बन रहे हैं। स्टॉक में करीब एक साल के राइजिंग चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। शेयर नए शिखर के जोन में पहुंचा है। IVs एक तिमाही के निचले स्तर पर हैं। 5 में से 4 दिन लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट-कवरिंग आई है।

INDIAN BANK: रिवर्सल के संकेत

बड़ी गिरावट के बाद शेयर में रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। दो दिनों से शेयर 200 DMA के ऊपर बंद हुआ है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। पिछले 4 में से तीन दिन वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है। IVs एक महीने के निचले स्तर पर हैं।

Trading Plan: Hormuz के फिर से खुलने की उम्मीदों के चलते तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे, Nifty 50 और Bank Nifty की तेजी रहेगी जारी

ASTRAL: शानदार रिवर्सल

शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA, 200 DMA पार हुआ है। शेयर 100 DMA तक पहुंचा है। दो दिनों से शेयर में शॉर्ट कवरिंग आई है।

PIDILITE: ब्रेकआउट के कगार पर

PIDILITE में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। 10 WEMA के पुलबैक से खरीदारी आई है। 20 महीने का चैनल पार होने के कगार पर है। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

PREMIER ENERGIES: चार्ट पर कमजोर

शेयर चार्ट पर काफी कमजोर है। एक ही कैंडल में 20 DEMA और 20 DEMA टूटा है। शुक्रवार को आखिरी 5 मिनट में बड़ी बिकवाली आई है। 5 गुना से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली के संकेत हैं। OI, वॉल्यूम और डिलिवरी एक साल की ऊंचाई पर है। वायदा में अग्रेसिव शॉर्ट पोजिशन बनी है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।