Apollo Hospitals Share Price: मैक्वेरी से मिला अपग्रेड तो 6% तक भागा शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट

Apollo Hospitals Share Price: मैक्वेरी का मानना ​​है कि कंपनी की कमाई अब अपने निचले स्तर से उबरने लगी है और वैल्यूएशन भी अब सामान्य हो गए हैं। नई क्षमता अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है। अपोलो हॉस्पिटल्स का सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31.5 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मैक्वेरी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से बढ़ाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है।

शुक्रवार, 20 नवंबर को अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड के शेयरों में दिन में लगभग 6 तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 9248.30 रुपये के हाई तक गया। वहीं NSE पर इसने 52 सप्ताह का नया हाई 9,245 रुपये क्रिएट किया। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म मैक्वेरी की ओर से कंपनी की रेटिंग अपग्रेड करने और टारगेट प्राइस बढ़ाने के बाद शेयर में शानदार खरीद हो रही है। मैक्वेरी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से बढ़ाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है। टारगेट प्राइस 6,230 से बढ़ाकर 10,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

मैक्वेरी का मानना ​​है कि कंपनी की कमाई अब अपने निचले स्तर से उबरने लगी है और वैल्यूएशन भी अब सामान्य हो गए हैं। नोट में कहा गया है कि बेड बढ़ाने की प्रक्रिया (एक्सपेंशन साइकिल) के कारण मुनाफे पर जो शुरुआती दबाव पड़ना था, वह पहले ही आ चुका है। अब नई क्षमता अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है।

लेकिन इसके साथ ही मैक्वेरी ने कंपनी के लिए कुछ जोखिम भी गिनाए हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑन्कोलॉजी (कैंसर) दवाओं के साथ-साथ अन्य दवाओं पर मार्जिन कैप लागू किया जाना और नए अस्पतालों के कारण अपोलो हॉस्पिटल्स के मुनाफे पर उम्मीद से ज्यादा दबाव पड़ना शामिल है।।


Apollo Hospitals का शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2026 में अब तक कीमत 30 प्रतिशत तक उछली है। 3 साल में शेयर लगभग 70 प्रतिशत की ​बढ़त देख चुका है। शेयर को 33 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इनमें से 29 ने "बाय" रेटिंग दी है। वहीं 4 ने "होल्ड" की सलाह दी है।

Tips Films होगी डीलिस्ट! पब्लिक शेयरहोल्डर्स से प्रमोटर खरीदेंगे 25% हिस्सा; शेयर ने लगाई 20% तक की छलांग

सितंबर तिमाही में कैसा रहा बिजनेस

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31.5 प्रतिशत बढ़कर 658.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 500.6 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 7,614.9 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 6,186.8 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 6,768.3 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 5,568.3 करोड़ रुपये के थे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।