Tata Tech share price : हालिया तेजी के बावजूद कोटक को टाटा ग्रुप के इस शेयर में 24% की गिरावट की आशंका, जनिए वजह
Tata Tech share price : टाटा टेक में भारी उछाल के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के मिड टर्म के आक्रामक ग्रोथ और मुनाफे के टारगेट को लेकर संशय है। ब्रोकरेज को प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में बड़ी बाधाएं नजर आ रही हैं। कंपनी अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए सॉफ्टवेयर और एयरोस्पेस सेक्टर में तेजी से विस्तार करने और चुनिंदा एक्विजिशन करने पर फोकस रही है
Tata Tech share : कंपनी के मैनेजमेंट ने पिछले महीने एक लग्जरी ऑटोमोटिव OEM से मिले 13.8 करोड़ डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट का हवाला देते हुए कहा कि BMW ने कंपनी के साथ अपने जॉइंट वेंचर को लेकर प्रतिबद्धता जताई है
Tata Tech share price : शुक्रवार, 20 नवंबर को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में 4% तक की तेजी आई है। इस तरह शेयर में लगातार दूसरे सत्र में बढ़त देखने को मिल रही है। इसके बावजूद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक पर 'सेल'की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹535 तय किया है। यह टारगेट प्राइस गुरुवार के ₹703.75 के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 24% की गिरावट का संकेत है।
टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने 'एनालिस्ट डे' पर मध्यम अवधि के लिए अपनी विकास और मुनाफे की योजनाएं पेश की हैं। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-30 के दौरान अपने रेवेन्यू और मार्जिन में भारी बढ़ोतरी करना है। लेकिन कोटक का मानना है कि इन बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम को और बेहतर ढंग से लागू करने और मांग में व्यापक सुधार की जरूरत होगी, जिसको लेकर आशंका नजर आ रही है।
कंपनी ने तय किए ग्रोथ के बड़े टारगेट
गुरुवार को अपनी इन्वेस्टर कॉल में टाटा टेक्नोलॉजीज ने बताया कि उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-30 के दौरान अपने रेवेन्यू को दोगुना करके 1.1 अरब डॉलर से बढ़ा कर 1.3 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। साथ ही, कंपनी का लक्ष्य अपने EBITDA मार्जिन को कम से कम 450 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 20% से ऊपर ले जाना है।
कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 से वित्त वर्ष 2030 के बीच उसका रेवेन्यू 15%-20% की सालाना दर से बढ़ेगा। इसके सॉफ्टवेयर और एयरोस्पेस बिजनेस के और भी तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही इन दोनों सेक्टरों से होने वाली कमाई में 25%-30% की सालाना बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने अलग-अलग बिजनेस के लिए भी खास लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन सालों में अपने सॉफ्टवेयर कारोबार को दोगुना करना और वित्त वर्ष 2028 तक एयरोस्पेस क्षेत्र से 100 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल करना है। इसके अलावा, टाटा टेक्नोलॉजीज का लक्ष्य मध्यम अवधि में लगभग 20% का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) हासिल करना है। इसके साथ ही 50% से अधिक का डिविडेंड पेआउट रेशियो बनाए रखना है।
कंपनी के मैनेजमेंट ने CNBC-TV18 को बताया है कि उसकी रणनीति अपनी मजबूत स्थिति से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर विस्तार करने की है, जिसमें मुख्य फोकस नतीजों पर आधारित व्यावसायिक लक्ष्यों पर है। कंपनी का कहना है कि उसके ऑर्डर बुक और पाइपलाइन से उसके विकास के नजरिए को लेकर भरोसा बढ़ता है।
मैनेजमेंट को उम्मीद है कि हर साल मार्जिन में लगभग 100 बेसिस पॉइंट्स का सुधार होगा। वित्त वर्ष 2027 (FY27) के अंत तक इसे 17% तक पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही, कंपनी को उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर काम करने से मुनाफे में मदद मिलेगी, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)कंपनी के ओवरहेड स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
M&A, सर्विसेज और ऑटोमोटिव सेक्टर की मांग पर फोकस
टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा है कि अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य क्षमताओं की कमियों को दूर करना और ग्राहकों तक पहुंच को बेहतर बनाना होगा। कंपनी ऐसी कंपनियों के अधिग्रहण को प्राथमिकता देगी जिनका सालाना रेवेन्यू लगभग 3 करोड़ से 5 करोड़ डॉलर (और संभवतः 7 करोड़ डॉलर तक)है, हालांकि इससे बड़ी संभावनाओं के लिए भी दरवाजे खुले हैं।
कंपनी को उम्मीद है कि दिसंबर तिमाही में उसके कारोबार का सर्विस सेगमेंट तिमाही आधार पर ग्रोथ करेगा। जबकि टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। कंपनी को साल की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद है और उसका कहना है कि ऑटोमोटिव ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) की ओर से मांग के रुझान और आउटसोर्सिंग के फैसले अहम ट्रिगर होंगे।
कंपनी के मैनेजमेंट ने पिछले महीने एक लग्जरी ऑटोमोटिव OEM से मिले 13.8 करोड़ डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट का हवाला देते हुए कहा कि BMW ने कंपनी के साथ अपने जॉइंट वेंचर को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।
टाटा टेक्नोलॉजीज को उम्मीद है कि उसके सॉफ्टवेयर कारोबार में मजबूत ग्रोथ बनी रहेगी, जिसे उसके इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की मांग से सपोर्ट मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।