Market View : नवंबर में FIIs की खरीदारी 1 लाख करोड़ रुपए के पार, इसी महीने निफ्टी हिट कर सकता है ऑल टाइम हाई!
Market View : अनुज सिंघल ने कहा भारत के बाजारों में अब अभूतपूर्व खरीदारी देखने को मिल रही है। कल FIIs ने कैश में फिर 7,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की। इस महीने FIIs की खरीदारी 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। भारतीय बाजारों के लिए यह रिकॉर्ड महीना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल हम नया हाई बना सकते हैं
Market View : अनुज सिंघल की सलाह है कि ऑटो शेयरों में कल की बड़ी रैली के बाद गिरावट पर खरीदारी करें मारुति, Hyundai, हीरो मोटो, TVS, आयशर सबसे बेहतर स्थिति में हैं
Market View : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी आज के लो से करीब 150 अंक सुधरा है। बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों का सुधार देखने को मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 90.09 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,111.84 पर और निफ्टी 18.10 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,532.40 पर दिख रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप की भी रिकवरी आई है।
सोने चांदी में कोहराम जारी है। MCX पर गोल्ड 5000 रुपए टूटकर 1 लाख 22 हजार पर आ गया है। चांदी 9000 टूटकर डेढ़ लाख के नीचे आ गई है। US में AI बबल फटने की आशंका के बीच IT सेक्टर चमका है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर है। मिडकैप IT में जबरदस्त मोमेंटम है। कोफोर्ज, एंफसिस, परसिस्टेंट 4% तक ऊपर हैं। LTM, TCS, टेक महिंद्रा जैसे दिग्गजों में भी खरीदारी जारी है।
मेटल में कोहराम मचा है। मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी नीचे है। HIND COPPER, HIND ZINC के साथ साथ टाटा स्टील, जिंदल स्टील 4 परसेंट तक नीचे गिरे हैं। हेल्थकेयर सेगमेंट में जोरदार मोमेंटम है। मैक्स हेल्थ और अपोलो को MACQUARIE ने डबल अपग्रेड किया है। दोनों 4 परसेंट तक ऊपर हैं। Narayana Hrudayalaya और फोर्टिस में भी खरीदारी आई है।
पैसा बोलता है
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि भारत के बाजारों में अब अभूतपूर्व खरीदारी देखने को मिल रही है। कल FIIs ने कैश में फिर 7,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की। इस महीने FIIs की खरीदारी 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। भारतीय बाजारों के लिए यह रिकॉर्ड महीना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल हम नया हाई बना सकते हैं।
इस बाजार में गलती करनी हो तो लॉन्ग साइड पर करें। पहली गिरावट पर तुरंत खरीदारी आनी चाहिए। अब लॉन्ग पोजीशन में कल के लो का SL रखें और हर गिरावट पर पोजीशन बढ़ाएं।
ग्लोबल मार्केट
कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट रही। फ्यूचर्स की शुरुआती तेजी पूरी तरह पलटी। तीनों इंडेक्स भारी गिरावट पर बंद हुए। डाओ 1100 अंक गिरकर 50,000 के नीचे बंद हुआ। जून 2026 के बाद पहली बार यह 50,000 के नीचे बंद हुआ। चार सत्रों में डाओ जोंस 3250 अंक टूटा। S&P 500 और नैस्डेक कंपोजिट 2% गिरे। नैस्डेक 100 में भी 2.2% की गिरावट आई। S&P500 के 460 शेयर गिरावट पर बंद हुए। CBOE VIX इंट्राडे 29 के पार पहुंचा है। मार्च के बाद CBOE VIX सबसे ऊपर है।
US बाजार पर गिरावट क्यों?
AI की कमाई को लेकर चिंताएं बरकरार है। लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों की आशंका है। क्रेडिट बाजार में स्ट्रेस बरकरार है। जियोपॉलिटिकल रिस्क कम नहीं हुए हैं। उधर मेटल्स में बिकवाली जारी है। सोने में मई के बाद सबसे लंबी गिरावट आई है। सोने की कीमतें $3,600 प्रति औंस से नीचे फिसल सकती है। चांदी पहले ही $45 प्रति औंस के नीचे टूट चुकी है। रिकॉर्ड ऊंचाई से चांदी 65% से ज्यादा नीचे। US डॉलर इंडेक्स 104 के स्तर के करीब है।
सवाल ये है कि जब हम अमेरिकी बाजार की तेजी में शामिल नहीं हुए, तो अब गिरें क्यों? ग्लोबल बाजारों का करेक्शन हमारे लिए फायदेमंद रहा है। दुनिया भर में रिटर्न कम होने पर FIIs का रुख भारत की ओर होता है। अब अचानक उन्हें भारत के शेयर सस्ते लगने लगे हैं। वही HDFC बैंक जिसे 700 रुपए पर बेच रहे थे, अब 800 रुप पर खरीद रहे हैं। भारत में लार्जकैप शेयर अभी भी काफी सस्ते हैं। ऐसे में पहली गिरावट पर तुरंत खरीदारी आनी चाहिए। या यह भी हो सकता है कि शुरुआत में इतनी गिरावट ना आए और बाद में थोड़ा नीचे आएं।
भारत: क्या बदला है?
जैसे भारत की गिरावट मैक्रो वजहों से थी, यह रैली भी अब मैक्रो वजहों से ही है। हम गिरे थे क्योंकि कमोडिटी में तेजी थी, खासकर कच्चे तेल में। हमारे नतीजे कमजोर थे और FIIs बिकवाली कर रहे थे । अब यह पूरी साइकिल बदल चुकी है। कल हमने ऑटो शेयरों को चेज करने का नजरिया दिया था। बाजार खुलने से पहले मारुति को 'Hero of the Day' बताया था और स्क्रीन पर मारुति की कॉल्स 4-5 गुना बढ़ गई।
आखिर पिछले एक महीने में मारुति में क्या बदला? मारुति की समस्या बिक्री नहीं, मार्जिन थी। ऐसे में मेटल्स व कच्चे तेल में गिरावट मार्जिन के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत है। यह सिर्फ मारुति के लिए नहीं, पूरे ऑटो सेक्टर के लिए है। Capex बढ़ने का सीधा असर नौकरियों और खपत पर पड़ता है और इसी वजह से FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी लौटी है। हकीकत यह है कि लार्जकैप शेयर अभी भी बेहद सस्ते हैं।
बाजार: अब क्या करना है?
अनुज सिंघल ने कहा कि यह मत देखिए कि हम 1 महीने में कितना चले हैं, यह देखिए कि 1 महीने में क्या बदला है। अभी तक यह सिर्फ शॉर्ट कवरिंग और $10 Bn की कैश खरीदारी है। सोचिए, अगर $50 Bn की भी कैश खरीदारी आ गई तो क्या होगा। इस रैली के चाहने वाले बेहद कम है क्योंकि ज्यादातर लोग इसमें हिस्सा नहीं ले पाए और रैली हुई भी तो ज्यादातर लोगों के शेयर नहीं चले। जिन शेयरों में तेजी आई है, वे शायद रिटेल निवेशकों के पास हैं ही नहीं। FIIs जब लौटते हैं तो सबसे पहले लार्जकैप शेयरों में खरीदारी आती है।
हमारा मानना है कि दिसंबर में भी लार्जकैप शेयर चलते रहेंगे और ये लार्जकैप रैली 15 जनवरी तक चल सकती है। उसके बाद बजट से पहले मुनाफावसूली संभव है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी चलेंगे, लेकिन थोड़ी देरी के साथ। अभी लार्जकैप शेयरों में ही बने रहना है। हमने परसों भी बैंक निफ्टी को कैरी करने का नजरिया दिया था। जिन्होंने कैरी किया, उन्हें कल करीब 1000 अंकों का फायदा मिला होगा। कमोडिटी में तेज गिरावट से जुड़े सेक्टरों और शेयरों में बने रहें।
आज का दांव
ऑटो शेयरों में कल की बड़ी रैली के बाद गिरावट पर खरीदारी करें मारुति, Hyundai, हीरो मोटो, TVS, आयशर सबसे बेहतर स्थिति में हैं। MUTHOOT, MANAPPURAM पर न्यूट्रल नजरिया है। गैप डाउन पर शॉर्ट करने से बचें। निवेशक अब SIP की शुरुआत कर सकते हैं। AI और Data Centre से जुड़े शेयरों में दबाव संभव है। ऐसे में आज GVT&D, HITACHI, CUMMINS, CG POWER पर दबाव दिख सकता है
ULTRATECH CEMENT में तेजी की उम्मीद है। सीमेंट की कीमतों में 20-25 रुपए प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में एक और कीमत बढ़ोतरी की संभावना है। अल्ट्राटेक, ACC, अंबुजा, रैम्को के मुकाबले 40-45 रुपए बैग का प्रीमियम बना हुआ है। एक्सिस कैपिटल की सीमेंट पर चैनल चेक रिपोर्ट में कहा गया है कि रीजनल कंपनियां का फोकस मुनाफे पर है, वॉल्यूम पर नहीं। उधर मेटल शेयरों में कोहराम जारी रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।