कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव नजर आया। इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली। हालांकि पावर शेयरों में आज तेजी का करंट लगा है। NTPC 3% के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। टाटा पावर 5% से ज्यादा उछला। पावर ग्रिड और टोरंट पावर में भी 3 से 4% की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही FMCG और मेटल शेयरों में भी रौनक नजर आई। इस बीच आज Motilal Oswal Financial Services की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19700 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19500 और 19400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45500, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45500, 45400 और 45000 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal Financial Services की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Apollo Hospitals Future : खरीदें - 5277 रुपये, टारगेट - 5480 रुपये, स्टॉपलॉस - 5160 रुपये
Godrej Properties Future : खरीदें - 1747 रुपये, टारगेट - 1830 रुपये, स्टॉपलॉस - 1730 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal Financial Services की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Apollo Hospitals पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Apollo Hospitals की अगस्त की एक्सपायरी वाली 5300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 203 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 150 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)