Get App

₹1489 करोड़ की ब्लॉक डील, Apollo Hospitals धड़ाम, किसने बेचे शेयर?

Apollo Hospitals Shares: एक कारोबारी दिन पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज हल्की बिकवाली आई। इसकी एक वजह तो एक तगड़ी ब्लॉक डील रही जिसने शेयरों को हिला दिया। जानिए इस ब्लॉक डील के तहत किसने शेयर बेचे और इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस क्या था?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:10 AM
₹1489 करोड़ की ब्लॉक डील, Apollo Hospitals धड़ाम, किसने बेचे शेयर?
Apollo Hospitals Share Price: अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयरों में आज एक ब्लॉक डील के चलते बिकवाली का दबाव दिखा। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते शेयर संभल गए।

Apollo Hospitals Share Price: अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयरों में आज एक ब्लॉक डील के चलते बिकवाली का दबाव दिखा। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते शेयर संभल गए। बिकवाली का यह दबाव ₹1489 करोड़ की एक ब्लॉक डील के चलते आया था। इस ब्लॉक डील के तहत अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों का लेन-देन ₹7850 के भाव पर हुआ। इसके चलते शुरुआती कारोबार में शेयर बीएसई पर 0.41% टूटकर ₹7850.70 पर आ गए। फिलहाल निचले स्तर पर रिकवरी के चलते बीएसई पर यह 0.54% के उछाल के साथ ₹7925.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले इसके शेयर ₹7946.85 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे।

ब्लॉक डील के तहत किसने बेचे Apollo Hospitals के शेयर?

अपोलो हॉस्पिटल्स के ब्लॉक डील के तहत शेयर किसने बेचे और खरीदे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि गुरुवार 21 अगस्त को सीएनबीसी-टीवी18 ने खुलासा किया था कि कंपनी की प्रमोटर और एमडी सुनीता रेड्डी ब्लॉक डील के जरिए 18 लाख शेयरों की बिक्री करने वाली हैं जो कंपनी की 1.25% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। यह ब्लॉक डील करीब ₹1,395 करोड़ की होनी थी और सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक इस डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹7,747 तय किया गया था। सुनीता रेड्डी के टोटल होल्डिंग की बात करें तो जून 2025 तिमाही के आखिरी में उनकी अपोलो हॉस्पिटल्स में 3.36% हिस्सेदारी थी।

कैसी है सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें