Apple Inc shares : एक एनालिस्ट की डाउनग्रेड की रेटिंग के साथ बने बिकवाली के दबाव के चलते एपल इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अमेरिका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की मार्केट वैल्यू में अरबों डॉलर की कमी आ गई।
Apple Inc shares : एक एनालिस्ट की डाउनग्रेड की रेटिंग के साथ बने बिकवाली के दबाव के चलते एपल इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अमेरिका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की मार्केट वैल्यू में अरबों डॉलर की कमी आ गई।
दरअसल, बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) ने एपल की लोकप्रिय डिवाइसेज के लिए कमजोर कंज्यूमर डिमांड की चेतावनी देते हुए उसके शेयर के लिए ‘बाई’ से घटाकर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग कर दी। इससे एपल के शेयरों में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। भारी बिकवाली के चलते Apple के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 120 अरब डॉलर (9.72 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट देखने को मिली है।
यूएस फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की चर्चा से झटका
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तरफ से महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चर्चाएं जारी रहने से बाजार में चौतरफा बिकवाली जारी रही। Nasdaq 100 Stock Index में सिर्फ तीन गेनर रहे। Amazon.com Inc और Alphabet Inc में लगभग 3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जबकि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp) में 1.5 फीसदी की कमजोरी रही।
मेटा प्लेटफॉर्म्स में क्यों आई गिरावट
Meta Platforms के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के पहली बार छंटनी की योजना पेश किए जाने के बाद कंपनी के शेयर में 3.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। सोशल मीडिया कंपनी के शेयर यूजर ग्रोथ में सुस्ती के बीच इस साल 59 फीसदी टूट चुके हैं।
एपल (Apple) को इस साल अभी तक हैवन के रूप में देखा गया, जिसने दूसरी बड़ी कंपनियों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रकार, दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की मार्केट वैल्यू 2022 में 20 फीसदी गिरकर 2.3 लाख करोड़ डॉलर रह गई है, जबकि Nasdaq 100 में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वामसी मोहन की अगुआई में BofA के एनालिस्ट्स ने कहा कि कंज्यूमर स्पेंडिंग में कमी के अनुमान के साथ एपल की सर्विसेज के लिए डिमांड कमजोर हुई है और प्रोडक्ट की डिमांड पर भी यही असर दिखेगा। उन्होंने कहा, डॉलर में मजबूती से भी कंपनी की समस्याओं में इजाफा ही होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।