Ardee IPO Listing: 138 गुना भरा था आईपीओ, अब 39% का लिस्टिंग गेन, ₹53 के शेयरों की मार्केट में धांसू एंट्री

Ardee IPO Listing: एर्डी इंडस्ट्रीज का फोकस इस्तेमाल के बाद बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग पर है। अब आईपीओ को धांसू रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ardee IPO Listing: एर्डी का ₹426 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Ardee IPO Listing: बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग करने वाली एर्डी इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 138 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹53 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹73.60 और NSE पर ₹72.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 39% तक का लिस्टिंग गेन (Ardee Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹65.77 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह ₹67.13 (Ardee Share Price)  पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 26.66% मुनाफे में हैं।

Ardee IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एर्डी का ₹426 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 138.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 202.26 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 266.75 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 47.77 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹320 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 1,99,75,000 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹220.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, ₹20.00 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Ardee के बारे में

एर्डी इंडस्ट्रीज का फोकस इस्तेमाल के बाद बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग पर है। इसके प्रोडक्ट्स में लेड कैल्शियम, लेड एंटीमनी, लेड टिन, लेड सिल्वर और लेड कैडमियम अलॉय हैं, जिनका इस्तेमाल एनर्जी स्टोरेज, ई-मोबिलिटी, ऑटोमोटिव और केमिकल जैसे अहम सेक्टर में बड़े पैमाने पर होता है। भारत के साथ-साथ इसका कारोबार विदेशों में भी फैला हुआ और इसके प्रोडक्ट्स का निर्यात सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग, दक्षिण कोरिया, स्विटजरलैंड, यूएई, जापान और अमेरिका को हुआ है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 207% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹84.68 करोड़ और टोटल इनकम करीब 59% के सीएजीआर से ₹1,168.88 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹182.75 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹96.42 करोड़ पड़े थे।

GV Electricals IPO Listing: 6 दिन खुला था IPO, अब 21% के लिस्टिंग गेन ने किया खुश, ₹130 के शेयरों का धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।