Get App

Ardee IPO Listing: 138 गुना भरा था आईपीओ, अब 39% का लिस्टिंग गेन, ₹53 के शेयरों की मार्केट में धांसू एंट्री

Ardee IPO Listing: एर्डी इंडस्ट्रीज का फोकस इस्तेमाल के बाद बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग पर है। अब आईपीओ को धांसू रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 10:10 AM
Ardee IPO Listing: 138 गुना भरा था आईपीओ, अब 39% का लिस्टिंग गेन, ₹53 के शेयरों की मार्केट में धांसू एंट्री
Ardee IPO Listing: एर्डी का ₹426 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Ardee IPO Listing: बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग करने वाली एर्डी इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 138 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹53 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹73.60 और NSE पर ₹72.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 39% तक का लिस्टिंग गेन (Ardee Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹71.08 (Ardee Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 34.11% मुनाफे में हैं।

Ardee IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एर्डी का ₹426 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 138.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 202.26 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 266.75 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 47.77 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹320 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 1,99,75,000 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹220.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, ₹20.00 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Ardee के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें