Aritas Vinyl IPO Listing: टेक्निकल टेक्सटाइल बनाकर देश-विदेश में सप्लाई करने वाली एरिटास विनाइल के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹47 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹47.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹44.65 (Aritas Vinyl Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5% घाटे में हैं।
