Get App

Arrowhead IPO Listing: 7% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

Arrowhead IPO Listing: ड्रायर कंपनी ऐरोहेड सेपेर्शन इंजीनियरिंग (Arrowhead Seperation Engineering) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 94 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 4:23 PM
Arrowhead IPO Listing: 7% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल
Arrowhead IPO Listing: ऐरोहेड सेपेरेशन इंजीनियरिंग का 13 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-20 नवंबर के बीच खुला था। आज इसके शेयरों की BSE SME पर एंट्री हुई है।

Arrowhead Seperation IPO Listing: ड्रायर कंपनी ऐरोहेड सेपेर्शन इंजीनियरिंग (Arrowhead Seperation Engineering) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 94 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 233 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE SME पर इसकी 250 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.30 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Arrowhead Seperation Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद उछलकर यह 255.00 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि फिर टूटकर यह 237.50 रुपये (Arrowhead Seperation Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक महज 1.93 फीसदी मुनाफे में हैं।

Arrowhead Seperation IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे

ऐरोहेड सेपेरेशन इंजीनियरिंग का 13 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-20 नवंबर के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 142.30 गुना भरा था। ओवरऑल यह आईपीओ 94.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5.58 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल NBFC के लोन को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें