बाजार की कैसी रह सकती है चाल और कहां बन सकते हैं पैसे इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने फिर हायर लो बनाया है। निचले स्तरों से ये 70 अंक चला है। कल स्ट्रैटेजी बदलकर हेज लेकर लॉन्ग करने की सलाह दी थी। जब तक निफ्टी हायर लो बना रहा है तब तक SL लगाकर पोजीशन में बने रहें। निफ्टी लॉन्ग सौदों में SL को बढ़ाकर अब 24,056 पर लाएं।
अनुज ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी एक्सपायरी आज है। देखना होगा गैपअप टिकता है या नहीं। अकेले HDFC बैंक के दम पर बैंक निफ्टी 500 अंक दौड़ सकता है। बैंक निफ्टी 52500 कॉल प्रीमियम 123 पर है। बैंक निफ्टी ने अगर 52,700 के ऊपर ट्रेड किया तो और कवरिंग संभव है। कल के HDFC बैंक के अपडेट से हैरानी नहीं हुई इसलिए गैपअप के पीछे नहीं दौड़ें। पिछले 2-3 दिन से निफ्टी ने पहले सपोर्ट से बाउंस किया, पहले और दूसरे रजिस्टेंस को टेस्ट किया है। बाजार उनको रिवॉर्ड कर रहा है जो सपोर्ट के करीब तक की गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं।
HDFC बैंक : बाहुबली का कमाल
अगर आप निचले स्तरों पर खरीदते हैं तो अच्छा शेयर हमेशा पैसा बनाकर देता है। ध्यान रखें कि आपको एक ही समय में अच्छी खबर और अच्छी कीमत नहीं मिलेगी। HDFC बैंक आज खबर अच्छी है लेकिन भाव अब खरीदने लायक नहीं है। स्टॉक बहुत भाग चुका है। HDFC बैंक में ट्रेडिंग पोजीशन बुक करने का आज अच्छा दिन है। अगस्त में MSCI वेटेज बढ़ सकता है लेकिन शेयर पहले ही दौड़ चुका है। ADR 4.5 फीसदी चढ़ा है लेकिन शेयर सिर्फ 1.5 फीसदी ऊपर है। यानि 3 फीसदी गैपअप की जगह है। गिफ्ट निफ्टी में तेजी की वजह HDFC बैंक में 3 फीसदी का गैपअप ही रहा। पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए पिछले 6 महीने एक सीख लेकर आए हैं। खराब वक्त में HDFC बैंक जैसे लगातार वेल्थ बनाने वाले शेयरों में निवेश करें।
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,236-24,250 (कल का हाई, वीकली ऑप्शन जोन) पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस: 24,400-24,500 (मंथली ऑप्शन जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,124 (कल का बंद भाव) पर और बड़ा सपोर्ट 24,056 (कल का निचला स्तर) पर है। लॉन्ग सौदों का SL बढ़ाकर 24,056 पर लाएं। खरीदारी का जोन 24,150-24,200 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,100-24,150 और SL जोन 24,056 है। 24,276 के फेल होने पर बेचें SL 24325 पर रखें।
निफ्टी बैंक की आज वीकली ऑप्शन एक्सपायरी है। आज पहले से तय की हुई स्ट्रैटेजी को लेकर मैदान में नहीं उतरें। गैपअप के बाद HDFC बैंक क्या करता है, इसे देखना जरूरी है। 500 अंकों के गैपअप के बाद कॉल के पीछे नहीं दौड़ें। आज शॉर्ट करने के लिए भी तैयार रहें। ICICI बैंक, SBI और कोटक बैंक कमजोर लग रहे हैं। आज हर कोई लॉन्ग करने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें। निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 52,700 (ऑप्शन के मुताबिक) पर और बड़ा रजिस्टेंस 52,828 (कल का शिखर) पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।