आज, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। इस मौके पर देश में बैंक, स्कूल, सरकारी ऑफिस समेत कई अन्य संस्थान बंद हैं। शेयर बाजारों में भी छुट्टी है, यानि कि BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। NSE में इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, EGR, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, सभी सेगमेंट्स में छुट्टी है।
इसी तरह BSE में भी इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट सभी में ट्रेडिंग हॉलिडे है।
कमोडिटीज में ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) भी महात्मा गांधी जयंती के चलते बंद है। बता दें कि शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।
20 अक्टूबर को भी बंद रहेगा शेयर बाजार
20 अक्टूबर 2026 को दशहरा है। इस त्योहार पर BSE और NSE में कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और EGR सेगमेंट को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है, जबकि शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है। इसी तरह MCX में भी दशहरा पर सुबह के सेशन में छुट्टी रहेगी। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन रहेगा।
शनिवार और रविवार के चलते अक्टूबर में 9 छुट्टियां
विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली, बॉन्ड पर हाई यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 570.59 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,909.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,187.41 अंक तक टूटा। निफ्टी 198.50 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 22,421.95 पर बंद हुआ।
बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद
10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव
शनिवार/रविवार को पड़ रहे त्योहार
8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन
दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।