Get App

निफ्टी जब तक 24,950 के ऊपर टिका, तब तक बाजार में हैं सब ठीक, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या हो रणनीति

अगले कुछ दिनों तक stock specific रहिये। नतीजों पर फोकस करें और stock specific नजरिया रखें। अगर अर्निंग और कमेंट्री दोनों अच्छी हो तो तेजी में भी दांव लगा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ICICI बैंक और इटरनल । अगर नतीजे अच्छे हैं, लेकिन कमेंट्री सतर्कता भरी तो मुनाफा बुक करें। अगर नतीजे खराब हैं लेकिन कमेंट्री अच्छी तो पोजिशनिंग देखिये

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 9:18 AM
निफ्टी जब तक 24,950 के ऊपर टिका, तब तक बाजार में हैं सब ठीक, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या हो रणनीति
बाजार में सोमवार का ब्रेकआउट अभी भी बरकरार है। जब तक 24,950 के ऊपर हैं, बाजार ठीक है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार में सोमवार का ब्रेकआउट अभी भी बरकरार है। जब तक 24,950 के ऊपर हैं, बाजार ठीक है। कल एक्सपायरी थी और निफ्टी का 20 DEMA पर pause था। लेकिन 20 DEMA पर कल बड़ा halt नहीं था। आज अगर कल का हाई पार हुआ तो बहुत पॉजिटिव होगा । तेजी के लिए 25,250 के ऊपर टिकना जरूरी होगा। तेजी के लिए 25,250 के ऊपर टिकना जरूरी होगा। आज इन्फोसिस के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आएंगे ।

इंडेक्स से बेहतर है इस समय चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। अच्छे नतीजों पर बाजार रिवार्ड कर रहा है। प्री पोजीशनिंग के बावजूद बाजार अच्छे नतीजों पर रिएक्ट कर रहा है। सबसे बड़ा उदाहरण कल Eternal का था। Eternal सोमवार को 7% भागा, लेकिन कल भी 12% दौड़ा है । आज का stock of the day शायद पेटीएम हो जबकि शेयर कल काफी भाग चुका है।

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें