Asarfi Hospital IPO Listing: झारखंड में स्थित अशर्फी हॉस्पिटल के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और अब इसकी घरेलू मार्केट में भी शानदार एंट्री हुई है। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 52 रुपये (Asarfi Hospital Share Price) में जारी हुए थे। अब आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर इसने 98.80 रुपये पर एंट्री मारी है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी थम नहीं रही है और फिलहाल बीएसई एसएमई पर यह 103.74 रुपये (Asarfi Hospital Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद हुआ। आईपीओ निवेशक 99 फीसदी से अधिक मुनाफे में हैं।
Asarfi Hospital IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
असर्फी हॉस्पिटल का 26.94 करोड़ रुपये का आईपीओ 17-19 जुलाई के बीच खुला था। इस आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 195.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 50.60 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 451.62 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 167.81 गुना भरा था। इस इश्यू के तहत 52 रुपये के भाव में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 51.80 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। अब इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी झारखंड के रंगुनी में स्थित कैंसर हॉस्पिटल के कैपिटल एक्सपेंडिचर की कुछ फंडिंग करने, रांची में हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए जमीन लीज पर लेने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
अपनी मां असर्फी देवी के नाम पर नयन प्रकाश सिंह हरेंद्र सिंह ने इस हॉस्पिटल को 2005 में शुरू किया था। 250 बेड्स वाला यह मल्टी-हॉस्पिटैलिटी हॉस्पिटल कुछ सरकारी एजेंसियों, इंश्योरेंस और टीपीए प्रोवाइडर्स के हॉस्पिटल्स की सूची में भी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका नेट प्रॉफिट लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 3.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 5.73 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 8.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।