Ashish Kacholia के इस शेयर में कमाई का मौका, इडलवाइज ने दी 'BUY' रेटिंग, पिछले 2 साल में दिया है 200% का रिटर्न

Ashish Kacholia Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी एडोर वेल्डिंग (Ador Welding) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म्स बुलिश नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 25 फीसदी तक की तेजी आ सकती है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 6:24 PM
Ashish Kacholia के पास एडोर वेल्डिंग कंपनी के 574,100 या करीब 4.2 फीसदी हिस्सेदारी थी

Ashish Kacholia Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी एडोर वेल्डिंग (Ador Welding) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म्स बुलिश नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 25 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। एडोर वेल्डिंग एक इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी वेल्डिंग और काटने के उपकरणों सहित कई तरह के वेल्डिंग उत्पादों, इंडस्ट्री एप्लिकेशंस और टेक्नोलॉजी सर्विसेज का उत्पादन करती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर सरकार की तरफ से कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाए जाने और चीन के बाहर भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने की कंपनियों की रणनीति से एडोर वेल्डिंग को आने वाले दिनों में लाभ पहुंच सकता है।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा हेल्थ ( पुराना नाम इडलवाइज ब्रोकिंग) के 27 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में Ador Welding को स्टॉक्स को बाय रेटिंग दी है और इसे 1050 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 25.06% फीसदी अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "एडोर वेल्डिंग तीन सेगमेंट में कारोबार करती है। कंज्यूमेबल्स, इक्विपमेंट्स औक फ्लैर्स एंड प्रॉसेस इक्विपमेंट डिविजन (FPED)। कंपनी मांग में बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रही है और प्रोडक्ट मिक्स से कंपनी को अपना मार्जिन बेहतर करने में मदद मिली है। कंपनी का FPED सेगमेंट रिकवरी की राह पर हा और हाल ही में इसने ONGC से एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।"


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala: राकेश झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो 2 साल में हुआ दोगुना, साल 2022 में ₹8,400 करोड़ रुपये बढ़ा

नुवामा हेल्थ ने कहा, "हमें एडोर वेल्डिंग की रेवेन्यू में वित्त वर्ष 2022 से 2025 के बीच 15.2% की दर बढ़ोतरी का अनुमान है। इसमें कंपनी के कंज्यूमेबल्स, इक्विवपमेंट और FPED सेगमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ क्रमश: 14%, 10% और 48% रह सकता है। इसके साथ ही हमें कंपनी के EBITDA मार्जिन के 2025 तक 11.4% तक पहुंचने का अनुमान है, जो अभी 8.8% है। साथ ही कंपनी के मुनाफे में वित्त वर्ष 2022 से 2025 के बीच 20.4% की दर से बढ़ोतरी का अनुमान है।"

स्टॉक का पिछला प्रदर्शन

इस बीच एडोर वेल्डिंग के शेयर गुरुवार 29 दिसंबर को एनएसई पर 4.89% की तेज उछाल के साथ 839.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में कंपनी का शेयर 26.08% उछला है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक यह 17.67% फीसदी बढ़ा है। वहीं पिछले 2 सालों में इसने अपने निवेशकों को करीब 210% का रिटर्न दिया है।

आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 574,100 या करीब 4.2 फीसदी हिस्सेदारी थी। मौजूदा बाजार भाव पर उनके हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 48.2 करोड़ रुपये आती है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।