Ashok Leyland Stock Price: बाजार में तेजी के बावजूद अशोक लेलैंड के शेयरों में बड़ी गिरावट, जानिए वजह

Ashok Leyland Stock Price: अशोक लेलैंड की एमएंडएचसीवी ट्रक सेल्स साल दर साल आधार पर मार्च में 11 फीसदी बढ़कर 14,470 यूनिट्स रही। लेकिन, बसों की बिक्री साल दर साल आधार पर 24 फीसदी घटकर 3,048 यूनिट्स रही। ट्रक सेल्स की ग्रोथ तीन महीनों के 37 फीसदी की औसत ग्रोथ के मुकाबले कम रही

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
अशोक लेलैंड के शेयर ने बीते एक साल में 42 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

Ashok Leyland Stock Price: अशोक लेलैंड के शेयरों में 1 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई। कारोबार के अंत में यह शेयर 3.59 फीसदी गिरकर 148.60 रुपये पर बंद हुआ। मार्च में कंपनी की बिक्री उम्मीद से कम रहने का असर इसके शेयरों पर देखने को मिला। पिछले महीने कंपनी की कुल सेल्स 5 फीसदी बढ़कर 25,381 यूनिट्स रही। एक साल पहले मार्च में कंपनी की बिक्री 24,060 यूनिट्स थी।

मार्च में बस की बिक्री 24 फीसदी घटी

Ashok Leyland की एमएंडएचसीवी ट्रक सेल्स साल दर साल आधार पर मार्च में 11 फीसदी बढ़कर 14,470 यूनिट्स रही। लेकिन, बसों की बिक्री साल दर साल आधार पर 24 फीसदी घटकर 3,048 यूनिट्स रही। ट्रक सेल्स की ग्रोथ तीन महीनों के 37 फीसदी की औसत ग्रोथ के मुकाबले कम रही। एलसीवी सेगमेंट की ग्रोथ भी 25 फीसदी की तीन महीने की औसत ग्रोथ से कम रही। बस सेगमेंट की सेल में 34 फीसदी गिरावट आई, जो बीते कई महीनों में सबसे ज्यादा गिरावट है।


फरवरी में शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए थे

टोटल एमएंडएचसीवी सेल्स साल दर साल आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 17,518 यूनिट्स रही। एलसीवी सेल्स 12 फीसदी बढ़कर 7,863 यूनिट्स रही। पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ काफी अच्छी थी। इससे कंपनी के शेयर इस साल फरवरी में 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गए थे। शेयर ने 200 रुपये का लेवल पार किया था।

इस साल यह शेयर करीब 19 फीसदी फिसला है

लेकिन, बीते करीब (1 अप्रैल को छोड़) 31 ट्रेडिंग सेशंस में अशोक लेलैंड का शेयर करीब 30 फीसदी गिरा है। इस साल 11 फरवरी को शेयर 215.75 रुपये के 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया था। 1 अप्रैल को इस शेयर पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर में तेज गिरावट आई। 2026 यह शेयर 19.62 फीसदी गिर चुका है। हालांकि, बीते एक साल में इसका रिटर्न 42 फीसदी से ज्यादा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Share Price: मार्च में कच्चे कोयले का उत्पादन 2% बढ़ा, शेयर 7% चढ़ा

1 अप्रैल को शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी

1 अप्रैल को हालांकि, शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी आई। Nifty और Sensex सुबह में मजबूत खुले। दोपहर बाद तक सूचकांक दिन के उच्चतम स्तर के करीब थे। आखिरी घंटों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के आखिर में निफ्टी 348 अंक यानी 1.56 फीसदी चढ़कर 22,679 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,186 प्वाइंट्स यानी 1.65 फीसदी की रिकवरी के साथ 73,134 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में 2.33 फीसदी की तेजी आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।