DLF The Aureva: गुरुग्राम का लग्जरी रिटायरमेंट प्रोजेक्ट पूरी तरह बिका, शेयरों पर रहेगी नजर

DLF The Aureva: गुरुग्राम में DLF का लग्जरी रिटायरमेंट प्रोजेक्ट The Aureva पूरी तरह बुक हो गया है। प्रोजेक्ट से ₹1,985 करोड़ की सेल्स बुकिंग हुई है। अब निवेशकों की नजर DLF के शेयर पर रहेगी।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 अक्टूबर को BSE पर DLF का शेयर ₹662.60 पर बंद हुआ।

DLF The Aureva: रियल्टी कंपनी DLF ने गुरुग्राम के सेक्टर 63 स्थित अपने लग्जरी रिटायरमेंट प्रोजेक्ट The Aureva की पूरी बिक्री कर ली है। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट से करीब ₹1,985 करोड़ की सेल्स बुकिंग हुई है।

करीब 4.17 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 172 लग्जरी घर हैं। इनका कुल कारपेट एरिया 4 लाख वर्गफुट से ज्यादा है। वहीं, कुल सेलएबल एरिया 7.5 लाख वर्गफुट से अधिक है।

लग्जरी के साथ वेलनेस पर फोकस


The Aureva को खास तौर पर रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जिंदगी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां घर के साथ वेलनेस, हेल्थकेयर और सोशल लाइफ का भी ध्यान रखा गया है।

प्रोजेक्ट में लग्जरी क्लब हाउस है। इसके अलावा फिटनेस और वेलनेस सेंटर, इंडोर स्विमिंग पूल, स्पा, योगा पवेलियन, मेडिटेशन सेंटर और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं हैं। बैंक्वेट स्पेस, गार्डन और आउटडोर गैदरिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

172 लग्जरी घर

The Aureva एक G+45 मंजिल की स्टैंडअलोन टावर है। इसमें 4 BHK घर हैं। हर घर के साथ तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस दिए गए हैं।

घरों में स्टाफ डॉर्मिटरी और बड़े प्राइवेट डेक भी हैं। डिजाइन में सुरक्षा और आसानी से आने-जाने का भी ध्यान रखा गया है।

ग्लोबल कंसल्टेंट्स ने किया डिजाइन

DLF के मुताबिक, प्रोजेक्ट को कई ग्लोबल कंसल्टेंट्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनमें HB Design, SHMA, BO Steiber Lighting Design, Hewshott और ESD Global शामिल हैं।

The Aureva सेक्टर 63 में The Arbour के पास है। यहां से Golf Course Extension Road, Southern Peripheral Road और NH-48 तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

DLF ने क्या कहा

DLF Home Developers के MD और चीफ बिजननेस ऑफिस आकाशा ओहरि ने कहा कि The Aureva के जरिए कंपनी भारत में लग्जरी रिटायरमेंट हाउसिंग को नया रूप देना चाहती है। प्रोजेक्ट में लग्जरी के साथ वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर और कम्युनिटी सुविधाओं को जोड़ा गया है।

1 अक्टूबर को BSE पर DLF का शेयर ₹662.60 पर बंद हुआ। शेयर में पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹9.40 की गिरावट रही।

YES Bank Q2 Update: यस बैंक का लोन 24% बढ़ा, डिपॉजिट में भी तगड़ा उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।