Gold Silver Price: कितना गिरेगा सोना-चांदी, रिकवरी कब होगी? मोतीलाल ओसवाल और JM फाइनेंशियल ने बताए अहम लेवल

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद अब रिकवरी की उम्मीद है। JM Financial ने MCX पर सोने के लिए 1.20 लाख रुपये और चांदी के लिए 1.50 लाख रुपये का सपोर्ट बताया है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल को मीडियम टर्म में दोनों कीमती धातुओं में तेजी की संभावना दिख रही है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JM Financial के राहुल शर्मा के मुताबिक, MCX पर सोने का डेली RSI 18 से नीचे आ गया है।

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट के बाद अब रिकवरी की उम्मीद बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्म JM Financial का मानना है कि बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, सोने को ₹1,20,000 और चांदी को ₹1,50,000 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है।

इस साल सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई है। फरवरी 2026 के हाई से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 33% टूट चुका है। वहीं, घरेलू बाजार में जनवरी से अब तक इसकी कीमत करीब 26% गिर गई है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने कीमतों पर दबाव बनाया है।

सोने में ₹1.45 लाख तक रिकवरी की उम्मीद


JM Financial के राहुल शर्मा के मुताबिक, MCX पर सोने का डेली RSI 18 से नीचे आ गया है। यह संकेत देता है कि सोने की बिकवाली जरूरत से ज्यादा हो चुकी है। फिलहाल सोने का भाव करीब ₹1,23,311 है। ब्रोकरेज को ₹1,20,000 के आसपास मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर यहां से रिकवरी आती है, तो सोना पहले ₹1,36,500 और फिर ₹1,45,000 तक पहुंच सकता है।

चांदी ₹1.85 लाख तक जा सकती है

चांदी में भी रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले कीमतों में कुछ और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राहुल शर्मा के मुताबिक, MCX पर चांदी को ₹1,50,000 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल इसका भाव करीब ₹1,50,860 है। अगर कीमतों में रिकवरी होता है, तो चांदी ₹1,75,000 से ₹1,85,000 तक पहुंच सकती है।

मोतीलाल ओसवाल को भी रिकवरी की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के किशोर नार्ने का मानना है कि सोने पर फिलहाल दबाव बना रह सकता है। हालांकि, मीडियम टर्म में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 3,400 से 3,450 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद कीमत 3,850 से 3,900 डॉलर तक पहुंच सकती है। चांदी के लिए उन्होंने 40 डॉलर प्रति औंस का सपोर्ट बताया है। वहीं, 18 से 24 महीने के नजरिए से 60 से 65 डॉलर का टारगेट दिया है।

Gold Price Outlook: शिखर से 37% टूटा सोना, अब किस ओर जाएगा भाव? समझिए एक्सपर्ट्स से

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।