Get App

14% चढ़े Ashoka Buildcon के शेयर, RVNL के ऑर्डर पर भागे 6 साल में सबसे तेज

Ashoka Buildcon Shares: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से ₹602 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर अशोक बिल्डकॉन के शेयर आज 31 अगस्त को छह साल में सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़े। मुनाफावसूली के बावजूद कमजोर मार्केट में भी इसके शेयर मजबूत बने रहे। जानिए अशोक बिल्डकॉन को रेल विकास से कैसा ऑर्डर मिला है, इस पर कब तक काम पूरा करना है और डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड कितना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 2:01 PM
14% चढ़े Ashoka Buildcon के शेयर, RVNL के ऑर्डर पर भागे 6 साल में सबसे तेज
Ashoka Buildcon को RVNL से उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन की चार सुरंगों के लिए ₹602.16 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Ashoka Buildcon Share Price: दिग्गज सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी अशोक बिल्डकॉन को रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से ₹602.16 करोड़ (जीएसटी मिलाकर) के एक कॉन्ट्रैक्ट ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस ऑर्डर पर इसके शेयर 14% से अधिक उछल पड़े। यह 9 अप्रैल 2020 को 18.2% के उछाल के बाद इसके शेयरों के लिए इंट्रा-डे में सबसे बड़ी तेजी रही। फिलहाल बीएसई पर यह 9.14% की बढ़त के साथ ₹123.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 14.42% उछलकर ₹128.95 तक पहुंचा था। यह तेजी ऐसे समय में आई, जब आज शुरुआती कारोबार में ही इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) आधे फीसदी से अधिक टूट गए।

एक साल में अशोक बिल्डकॉन के शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 नवंबर 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹214.35 पर था। इस निचले स्तर से 4 महीने में यह 52.88% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹101.00 पर आ गया था।

कैसा ऑर्डर मिला है Ashoka Buildcon को RVNL से?

अशोक बिल्डकॉन को रेल विकास निगम लिमिटेड से उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन की चार सुरंगों के लिए ₹602.16 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर प्रोजेक्ट के E-4 पैकेज के तहत आने वाली सुरंगों T-13, T-14, T-15 और T-16 से जुड़ा है। इसके तहत कंपनी को सुरंगों के लिए जरूरी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना है। इनमें सब-स्टेशन, हाई-टेंशन और लो-टेंशन केबल, डीजल जनरेटर सेट, लाइटिंग, यूपीएस सिस्टम, वेंटिलेशन और फायर-फाइटिंग सिस्टम शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें