Multibagger Stocks: नहीं देखा होगा ऐसा मल्टीबैगर, 5 साल में दिया 500% का छप्परफाड़ रिटर्न, अब केमिकल बिजनेस में उतरने की तैयारी

Ashoka Metcast का स्टील के क्षेत्र में कामकाज है, वहीं अब कंपनी केमिकल बिजनेस में भी उतरने की तैयारी पर विचार कर रही है कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 500 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
500 फीसदी से ज्यादा की तेजी, निवेशक हुए मालामाल

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में कई शेयर लिस्ट हैं। इनमें से कई शेयर छोटी कंपनियों के हैं तो कई शेयर बड़ी कंपनियों के हैं। साथ ही छोटी कंपनियों में ग्रोथ की भी काफी संभावनाएं रहती हैं और उनके शेयर भी कई बार मल्टीबैगर बन जाते हैं। ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक की लिस्ट में मेटल कंपनी Ashoka Metcast भी शामिल है। इस कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों को पांच साल के भीतर ही छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह रिटर्न कोई 100-200% का नहीं बल्कि 500% से भी ज्यादा का रिटर्न है। 500 फीसदी का रिटर्न लेकर कंपनी के निवेशक भी मालामाल हो चुके हैं, वहीं अब कंपनी की ओर से नए बिजनेस की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।

नया बिजनेस

मेटल कंपनी Ashoka Metcast का स्टील के क्षेत्र में कामकाज है, वहीं अब कंपनी केमिकल बिजनेस में भी उतरने की तैयारी पर विचार कर रही है। इसके लिए कंपनी की ओर से संभावित मार्केट जोखिम, लाभों, रणनीति और आगे बढ़ने के तरीके पर विचार किया जा रहा है। इस बीच कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है। 7 फरवरी 2024 को कंपनी के शेयर में 0.98 रुपये यानी 3.84 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।


शेयर में तेजी

Ashoka Metcast का शेयर पांच साल पहले आठ फरवरी 2019 को करीब 4 रुपये के भाव पर था। इसके बाद शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और अगस्त 2019 से दिसंबर 2020 तक कंपनी का शेयर 2-3 रुपये के बीच ही ट्रेड करता रहा। हालांकि इसके बाद से शेयर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और शेयर अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न हर साल देता रहा है।

500% से ज्यादा का रिटर्न

मई 2022 में शेयर की कीमत 10 रुपये तक भी पहुंच गई और इसके बाद मई 2023 तक शेयर की कीमत दोगुनी होते हुए 20 रुपये तक भी पहुंच गई। फिलहाल 7 फरवरी 2024 को शेयर का क्लोजिंग प्राइज 26.49 रुपये रहा है। इसके साथ ही पांच सालों में शेयर की कीमत में 22.17 रुपये का इजाफा हुआ है, यानी शेयर से 513.19 फीसदी का रिटर्न पिछले पांच सालों में निवेशकों को मिला है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।