Asian Market : US-Iran तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार, एशियाई बाजारों पर बना दबाव

Asian Market : खाड़ी जोन में बढ़ते तनाव के कारण महंगाई बढ़ने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंकाओं के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। बाजार की नजर अल्फाबेट,टेस्ला और इंटेल जैसी एआई में एक्सपोजर रखने वाली कंपनियों के नतीजों पर है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 7:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asian markets : फ्यूचर्स से संकेत मिलता है कि सितंबर तक ब्याज दरें बढ़ने की 60% संभावना है। इसके चलते 30-साल की ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड फिर से 5.0% के अहम स्तर से ऊपर चली गई है

Asian Market : आज सोमवार को एशियाई शेयर बाजारो में सुस्ती देखने को मिल रही है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ गईं हैं और महंगाई का डर भी पैदा हो गया है। साथ ही, इस हफ्ते कई बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं,जो AI से जुड़े निवेश में निवेशकों के भरोसे की जांच करेंगे। ब्रेंट क्रूड की कीमत 3% बढ़कर एक महीने से ज्यादा समय में पहली बार $90 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार नौवें दिन हमले किए हैं,जिसके जवाब में ईरान ने भी कई जगहों पर हमले किए हैं। पश्चिम एशिया संकट गहराने को डर ने क्रूड में उबाल ला दिया है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर चिंताएँ फिर से बढ़ गई हैं, जबकि पिछले हफ़्ते अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस डेटा उम्मीद से कम रहा था। इस वजह से फ़्यूचर्स मार्केट में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के अंत तक फ़ेडरल रिज़र्व ब्याज दरों में 29 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है।

जेपीमॉर्गन के चीफ इकोनॉमिस्ट ब्रूस कासमैन का अनुमान है कि 2027 में फेड की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की दिशा में धीरे-धीरे बदलाव होगा,लेकिन जोखिम बढ़ने से दरों में समय से पहले बढ़त का डर बढ़ गया है। फेड की पॉलिसी से जुड़े बयानों में हाल ही में आई सख्ती भी इसी ओर इशारा कर रही है।


फ्यूचर्स से संकेत मिलता है कि सितंबर तक ब्याज दरें बढ़ने की 60% संभावना है। इसके चलते 30-साल की ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड फिर से 5.0% के अहम स्तर से ऊपर चली गई है। यह एक ऐसा लेवल है जो फिक्स्ड इनकम की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ाता है।

फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 56 अंक यानी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,292.50 पर दिख रहा है। जापान का निक्केई छुट्टी के कारण बंद है। पिछले हफ्ते टेक शेयरों में भारी गिरावट के चलते इसमें 6.4% की गिरावट आई है। कोस्पी 277.11 अंक यानी 4.23 फीसदी की गिरावट के साथ 6,554.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रिटेल निवेशकों को लेवरेज्ड पोजीशन से बाहर निकलना पड़ा था, इससे बाजार पर दबाव बना था। स्ट्रेट टाइम्स सपाट दिख रहा है। हालांकि हैंगसेंग 570.76 अंक यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,133 पर दिख रहा है। जबकि, ताइवान का बाजार 198.19 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, शांघाई कंपोजिट में 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

 

Market cues : बुलिश मोमेंटम मजबूत होने के संकेत, 24400 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में 24800-25000 का लेवल भी मुमकिन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।