आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। एशिया पर दबाव दिख रहा है। एसजीएक्स निफ्टी नीचे गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कंस्ट्रक्शन खर्च में कमी से कल अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए। कल के कारोबार में डाओ 200 अंक टूटकर बंद हुआ। इस बीच ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में यूएस उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं हुई तो अमेरिका को होने वाले ड्यूटी-फ्री एक्सपोर्ट यानी यानि जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेस (जीएसपी) पर छूट खत्म हो सकती है। ट्रंप ने विवाद सुलझाने के लिए 2 महीने का वक्त दिया है।
