Big Stock: 3 सितंबर को रेंजबाउंड कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए। वहीं US में खराब इकोनॉमिक डाटा के चलते ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट खराब है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। निक्केई 3 परसेंट टूटा। वहीं गिफ्ट निफ्टी भी करीब 200 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा। ऐसे में भारतीय बाजार भी आज कमजोरी के साथ खुल सकते है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि भारतीय बाजार में कई बड़े लीडर्स है, एक पर निर्भर नहीं। आज की क्लोजिंग काफी अहम है। अगर दिन के ऊपरी शिखर पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव देखने को मिलेगा। ब्रेट क्रूड का $73/bbl तक फिसलना भारतीय बाजारों के लिए बड़ा पॉजिटिव रहा। कच्चे माल के तौर पर क्रूड के इस्तेमाल वाली कंपनियों पर फोकस करें। इंडिगो, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, HUL, OMCs में तेजी संभव है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
फोकस में पिडिलाइट, एशियन पेंट
कच्चा तेल एक दिन में करीब 5% गिरा है। ब्रेंट का भाव 74 डॉलर के नीचे फिसला है। WTI में भी $70 के नीचे कारोबार कर रहा। दिसंबर 2023 के बाद निचले स्तरों पर कच्चे तेल का दाम पहुंचा है। अनुज ने कहा कि ऐसे में पिडिलाइट, एशियन पेंट को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कच्चे लागत का 50-60% हिस्सा क्रूड से आता है। HP, BP, IOC को भी सस्ते क्रूड से फायदा होता दिखेगा।
अनुज सिंघल इस एविएशन स्टॉक पर भी बुलिश नजर आ रहे है। सस्ते कच्चे तेल से फायदा, इकोनॉमी भी मजबूत होगी। इंडिगो के शेयर पर सिटी बुलिश है और उसने इसमें खरीदारी की राय दी है। साथ ही स्टॉक के लिए 5200 रुपये का लक्ष्य दिया है।
अनुज ने कहा कि मैनेजमेंट मीट में कंपनी ने कहा है कि एविएशन का डिमांड आउटलुक काफी मजबूत है। एविएशन सेक्टर की ग्रोथ का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इंटरनेशनल नेटवर्क बढ़ाने पर जोर है। महंगाई के चलते आगे चलकर लागत में कुछ दबाव मुमकिन है। टाइम परफॉर्मेंस, कैंसिलेशन रेट को लेकर काफी सतर्क है। बिनजेस क्लास प्रोडक्ट, लॉयलिटी प्रोग्राम से फायदा मिलेगा। आगे चलकर और प्लेन लीज में लेने या खरीदने की योजना है।
अनुज ने कहा इस बैंकिंग स्टॉक्स में भी आज भरपूर एक्शन दिख सकता है। दरअसल सीएलएसए ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और स्टॉक का लक्ष्य 1800 रुपये तय किया है।
अनुज ने कहा कि मैनेजमेंट मीट में कंपनी ने कहा है कि मिड टू हाई टीन यानी 15-19% लोन ग्रोथ की उम्मीद है। बैंक रिस्की लोन की पर्याप्त प्रोविजनिंग है। आगे चलकर क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने का रिस्क नहीं है। MD के नाम इस महीन RBI के पास भेज देंगे। अगले साल तक MD के नाम पर मुहर संभव है। 26% से ज्यादा प्रोमोटर हिस्सेदारी को लेकर अभी RBI मंजूरी नहीं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।