Asian Paints Share Price : नतीजों के बाद एशियन पेंट्स के शेयर में अच्छी तेजी, कंपनी मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

Asian Paints Share Price : अमित सिंगले ने कहा कि चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 12 फीसदी से ज्यादा रही है। मार्जिन में भी 200 बेसिस प्वाइंट की ग्रोथ देखने को मिली है। तीनों महीनों में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रही है। पश्चिम एशिया टेंशन से अप्रैल में प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए गए हैं। प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट में मजबूत ग्रोथ रही है

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asian Paints Share Price : अमित सिंगले ने आगे कहा कि गुजरात के दाहेज प्लांट में निवेश किया जाएगा। कुछ प्लांट में मेंटनेंस के लिए कैपेक्स करेंगे।

Asian Paints Share Price : नतीजों के बाद एशियन पेंट्स के शेयर में अच्छी तेजी है। 12 बजे के आसपास ये शेयर 13 रुपए यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 2685 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 2,778.80 रुपए और दिन का लो 2,682.30 रुपए है। कंपनी के नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में कंपनी की आय 10.5 फीसदी और मुनाफा 69 फीसदी बढ़ा है। इसका मार्जिन भी 2 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी पर रहा है। डेकोरेटिव बिजनेस वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से बेहतर 12.40 फीदी पर रही है। कंपनी के नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कंपनी के MD & CEO अमित सिंगले

Q4 में वैल्यू ग्रोथ 12% से ज्यादा रही

इस बातचीत में अमित सिंगले ने कहा कि चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 12 फीसदी से ज्यादा रही है। मार्जिन में भी 200 बेसिस प्वाइंट की ग्रोथ देखने को मिली है। तीनों महीनों में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रही है। पश्चिम एशिया टेंशन से अप्रैल में प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए गए हैं। प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट में मजबूत ग्रोथ रही है। रिटेल और इंडस्ट्रियल डिमांड भी अच्छी रही है।


Q1FY27 में 8-10% वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान

उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 8-10 फीसदी वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान है। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कीमतें फिर बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। Q1 में डिमांड स्थिति भी अच्छी रहने की उम्मीद है। लागत घटाने के लिए भी कंपनी ने कुछ कदम उठाए हैं।

अप्रैल से अब तक प्रोडक्ट्स के दाम 10.6% बढ़ाए

अमित सिंगले ने बताया कि अप्रैल से अब तक प्रोडक्ट्स के दाम 10.6% बढ़ाए गए हैं। डिमांड स्थिति अच्छी बनाए रखने पर फोकस है। मार्जिन स्थिर रखने के लिए लागत घटाने पर जोर बना हुआ है। प्रीमियमाइजेशन पर भी कंपनी का पूरा फोकस है।

पेंट इंडस्ट्री में आगे भी बनी रहेगी प्रतिस्पर्धा

उन्होंने आगे कहा कि पेंट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा में कोई कमी नहीं आई है। पेंट इंडस्ट्री में आगे भी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। पिछले 2 महीने में सभी कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं।

गुजरात के दाहेज प्लांट पर करेंगे कैपेक्स

अमित सिंगले ने आगे कहा कि गुजरात के दाहेज प्लांट में निवेश किया जाएगा। कुछ प्लांट में मेंटनेंस के लिए कैपेक्स करेंगे। प्रीमियमाइजेशन पर भी कंपनी का पूरा फोकस है। कंपनी FY27 में कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। किचन और बाथ फिटिंग का कंपनी की आय में 4 फीसदी योगदान है। किचन और बाथ फिटिंग में डबल डिजिट ग्रोथ पर फोकस है।

शेयर की चाल पर एक नजर

इस शेयर में 1 हफ्ते में 0.70 फीसदी और 1 महीने में 9.58 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीनों में यह शेयर 12.71 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 3.29 फीसदी की गिरावट हुई है। 1 साल में यह शेयर 18.59 फीसदी भागा है। जबकि, 3 साल में इसमें 17.39 फीसदी कमजोरी आई है।

IT Stocks : कमजोर बाजार में भी Nifty IT 3% उछला, Infosys और TCS 2-4% भागे

शेयर पर ब्रोकरेज की राय

प्रभुदास लिलाधर ने 30 मई,2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में एशियन पेंट्स के लिए 2626 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'होल्ड' रेटिंग की सिफारिश की है। ब्रोकरेज ने FY27/FY28 के लिए कंपनी के EPS अनुमानों को 4.1%/9.0% तक बढ़ा दिया है। इसकी वजह 4QFY26/FY26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन,8-10% वॉल्यूम ग्रोथ (जिसमें पुट्टी और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स शामिल हैं) और 18-20% मार्जिन का अनुमान और ऑटो एंड जनरल इंडस्ट्रियल दोनों ही सेगमेंट्स में लगातार बनी हुई तेजी है।

ब्रोकरेज का यह भी कहना कि हालांकि,नियर टर्म में मांग का आउटलुक अच्छा बना हुआ है,लेकिन इस सेक्टर में कड़ी प्रतिस्पर्धा का माहौल अभी भी बना हुआ है। बिरला ओपस,JSW Akzo और JK Cement जैसी कंपनियां डेकोरेटिव पेंट्स के सेक्टर में अपनी पैठ बढ़ाना जारी रखे हुए हैं।

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।