Asian Paints Share Price : नतीजों के बाद एशियन पेंट्स के शेयर में अच्छी तेजी है। 12 बजे के आसपास ये शेयर 13 रुपए यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 2685 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 2,778.80 रुपए और दिन का लो 2,682.30 रुपए है। कंपनी के नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में कंपनी की आय 10.5 फीसदी और मुनाफा 69 फीसदी बढ़ा है। इसका मार्जिन भी 2 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी पर रहा है। डेकोरेटिव बिजनेस वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से बेहतर 12.40 फीदी पर रही है। कंपनी के नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कंपनी के MD & CEO अमित सिंगले।
