Asian Paints share price : अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद आज एशियन पेंट में इंट्राडे में करीब दो फीसदी की गिरावट आई है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 25 फीसदी घटा है। मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है। इस अवधि में नेट प्रॉफिट 24.63 फीसदी घटकर 1,187 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,574.8 करोड़ रुपये पर रहा था। रेवेन्यू 2.3 फीसदी घटकर 8,969.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 9,182.3 करोड़ रुपये था। EBITDA 20.2 फीसदी घटकर 1,693.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 2,121.3 करोड़ रुपये पर था। मार्जिन 18.9% घटकर 23.1% पर रहा है। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 7 फीसदी रही (6-9% का अनुमान था) है। कोरेटिव वॉल्यूम ग्रोथ 7% और वैल्यू ग्रोथ -3% रही
