Gainers & Losers : निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। FMCG बैंकिंग, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। PSE,मेटल, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स 627 प्वाइंट चढ़कर 81,343 पर बंद हुआ है। निफ्टी 188 प्वाइंट चढ़कर 24,801 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 224 प्वाइंट चढ़कर 52,621 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 553 प्वाइंट गिरकर 57,111 पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है।
Nazara Technologies | नजारा टेक के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसकी दो सहायक कंपनियों - ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज और हालाप्ले टेक्नोलॉजीज को लगभग 1,120 करोड़ रुपये की जीएसटी चुकाने की नोटिस मिली है।
Mahanagar Telephone Nigam Limited (MTNL) | एनएसई पर भारी वॉल्यूम के बीच एमटीएनएल के शेयरों में 19 प्रतिशत की तेजी आई और यह कई सालों के उच्चतम स्तर 63.32 रुपये पर पहुंच गया। यह तेज उछाल तब आया जब सरकार ने सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता के बॉन्ड ब्याज बकाया को तत्काल चुकाने के लिए 92 करोड़ रुपये जमा कर दिए।
LTIMindtree | आज एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाहीमें आय के स्टेबल रहने की जानकारी दी है। वित्त वर्ष 25 की मजबूत शुरुआत के लिए बाजार ने इस स्टॉक को हाथो-हाथ लिया। इसके अलावा, प्रबंधन की सकारात्मक टिप्पणी, जो रिकवरी के संकेत देती है, ने भी भावना को और मजबूत किया।
Elecon Engineering | विजय केडिया पोर्टफोलियो में शमिल स्टॉक एलेकॉन इंजीनियरिंग द्वारा जून में समाप्त तिमाही के खराब नतीजों के बाद आज इस शेयर में 17 प्रतिशत की गिरावट आई।
Eicher Motors | कंपनी द्वारा रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 लांच किए जाने के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों द्वारा शेयर पर मंदी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद सुबह के कारोबारी सत्र में इस शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,784 रुपये पर आ गया था।
Just Dial | अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY25) में मजबूत नतीजों के बाद शेयर 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,156 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं।
IDBI Bank | सीएनबीसी-आवाज़ के सूत्रों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बोलीदाताओं पर 'फिट एंड प्रॉपर' रिपोर्ट जारी करने के बाद शेयरों में लगभग 6 प्रतिशत की तेजी आई और वे 93 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी की विनिवेश प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
KEC International | कंपनी को भारत, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में ट्रांसमिशन एवं वितरण (टीएंडडी) परियोजनाओं के लिए 1,100 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर की कीमत में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
Newgen Software Technologies | कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ और आय में तिमाही आधार पर गिरावट की सूचना दिए जाने के बाद एनएसई पर शेयरों में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 976 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया।