Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अदाणी ग्रुप से ₹549 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: अदाणी ग्रुप से मिले ₹549 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद इस इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक पर बाजार की नजर रहेगी। कंपनी को एक दिन पहले भी ₹279 करोड़ का काम मिला था। छह महीने में शेयर 38% चढ़ा है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 7:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंगलवार को Power Mech Projects का शेयर BSE पर 1.44% की तेजी के साथ ₹2,394.20 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Power Mech Projects को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ₹549.37 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट अदाणी पावर की सब्सिडियरी Moxie Power Generation ने दिया है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु के Tuticorin Thermal Power Plant का ऑपरेशन और मेंटेनेंस संभालेगी।

60 महीने का है कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इसकी अवधि 60 महीने है। यानी कंपनी 30 सितंबर 2031 तक प्लांट का O&M करेगी। प्लांट 2x600 MW का है।


ऑर्डर की वैल्यू ₹549.37 करोड़ है। इसमें GST को छोड़कर सभी टैक्स और ड्यूटी शामिल हैं। Power Mech को प्लांट का पूरा O&M संभालना है। इसमें प्लांट के ऑपरेशन से लेकर मेंटेनेंस तक की जिम्मेदारी शामिल है।

एक दिन पहले भी मिला था ऑर्डर

Power Mech को एक दिन पहले Telangana Power Generation Corporation से भी ₹279.20 करोड़ का ऑर्डर मिला था। यह काम Yadadri Thermal Power Station से जुड़ा है।

कंपनी को यहां मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम का O&M करना है। ऐश हैंडलिंग और कोल हैंडलिंग प्लांट का काम भी इसमें शामिल है।

Power Mech के शेयर का हाल

मंगलवार को Power Mech Projects का शेयर BSE पर 1.44% की तेजी के साथ ₹2,394.20 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 38.26% चढ़ा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक 10.78% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 7.57 हजार करोड़ रुपये है।

Power Mech का बिजनेस

यह इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की कंपनी है। Power Mech पावर प्लांट के निर्माण, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करती है। कंपनी थर्मल पावर प्लांट के अलावा सिविल कंस्ट्रक्शन, रेलवे, रोड और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती है। इसका बड़ा कारोबार पावर प्लांट के O&M और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से आता है।

Stocks to Buy: इन 4 शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल ने भरोसा जताया, 51% तक तेजी का टारगेट दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।