Get App

Asian markets : टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली और वॉल स्ट्रीट की सुस्ती के बाद एशियाई बाजार भी टूटे

Asian markets : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने के अंत में चाइनीज नेता नेता शी जिनपिंग से मुलाकात करने या न करने पर संदेह जताए जाने के बाद चीन के बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली और वॉल स्ट्रीट की सुस्ती का असर एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 2:45 PM
Asian markets : टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली और वॉल स्ट्रीट की सुस्ती के बाद एशियाई बाजार भी टूटे
सरकार ने बताया है कि सितंबर में जापान के निर्यात में एक साल पहले की तुलना में 4.2 फीसदी की बढ़त हुई। एशिया को हुए मजबूत शिपमेंट ने अमेरिका को भेजे जाने वाले शिपमेंट में 13 फीसदी की गिरावट की भरपाई कर दी है

Asian markets : वॉल स्ट्रीट के निराशाजनक प्रदर्शन और टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली के कारण बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी फ्यूचर्स की कीमतों में तेजी आई है। जबकि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 1 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गईं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने के अंत में चाइनीज नेता नेता शी जिनपिंग से मुलाकात करने या न करने पर संदेह जताए जाने के बाद चीन के बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करते हुए उन्होंने कहा, "शायद ऐसा नहीं होगा, शायद ऐसा नहीं होगा।" हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें चीन के साथ बातचीच में “कुछ अच्छा ” होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "मैं दो हफ़्तों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने जा रहा हूं। ... हम दक्षिण कोरिया में मिलेंगे। हम उन कई मुद्दों पर बात करेंगे जिन पर वे चर्चा करना चाहते हैं।"

बता दें कि ट्रंप अगले कुछ दिनों में जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे, जिससे कि विदेशी वस्तुओं पर ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ दरों को घटाने के समझौते के तहत इन देशों से निवेश की शर्तों को अंतिम रूप दिया जा सके।

एशियाई इडेक्सों पर एक नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें