भारतीय नौसेना अपनी पानी के अंदर की अपनी ताकत और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अपना दूसरा विशेष डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) आईएनएस निपुण (INS Nipun) बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में बनाया गया है। इस मॉडर्न पोत को 30 जुलाई को विशाखापत्तनम में औपचारिक रूप से नौसेना को सौंपा गया था। अब अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में मुंबई में आयोजित एक समारोह के दौरान इसे आधिकारिक तौर पर नौसेना में कमीशन किया जाएगा।
