Rahul Gandhi FIR: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा, प्रदर्शन में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह मामला बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
