Get App

कमला क्लब का दौर समाप्त, CSJMU बनेगा UPCA का नया क्रिकेट सेंटर, 7 अलग-अलग पिचों पर तैयार होंगे खिलाड़ी

कमला क्लब के बाद अब CSJMU का मैदान यूपी क्रिकेट का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां सात अलग-अलग पिचों पर खिलाड़ियों को अभ्यास और ट्रायल का मौका मिलेगा। इससे कानपुर और आसपास के युवा क्रिकेटरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 12:12 PM
कमला क्लब का दौर समाप्त, CSJMU बनेगा UPCA का नया क्रिकेट सेंटर, 7 अलग-अलग पिचों पर तैयार होंगे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश : दशकों तक उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की नर्सरी रहे कमला क्लब का दौर अब खत्म हो चुका है। कानपुर से अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, अब सूबे के घरेलू क्रिकेट को नया और आधुनिक ठिकाना मिलने जा रहा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में तैयार हो रहा क्रिकेट स्टेडियम आने वाले समय में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के लिए बड़ा केंद्र बन सकता है। मैदान के संचालन और उपयोग को लेकर UPCA और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच एमओयू की तैयारी चल रही है. इसके बाद यहां प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास, ट्रायल और बड़े घरेलू मुकाबलों का रास्ता खुल सकता

खास अभ्यास का मौका, सात अलग-अलग पिचों पर खिलाड़ी तैयार होंगे

CSJMU का क्रिकेट मैदान अपनी पिचों के कारण खास है. यहां अलग-अलग तरह की मिट्टी का इस्तेमाल कर पिचें तैयार की जा रही हैं. इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, ओडिशा के कालाहांडी की काली कपास मिट्टी और स्थानीय उन्नाव की मिट्टी शामिल है. इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव मिलेगा. बल्लेबाजों को उछाल और गेंदबाजों को टर्न वाली पिचों पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा.

मैदान में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया गया है, जिससे बारिश के बाद पानी जल्दी निकल सके और मैदान को कम समय में खेलने लायक बनाया जा सके. मैदान में पवेलियन और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी तैयार की गई है. आने वाले समय में इसे घरेलू क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें