Aster DM share price: एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयरों में आज 1 अगस्त को करीब 8 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 6.08 फीसदी की बढ़त के साथ 368.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी के FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18,384 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 558.30 रुपये और 52-वीक लो 293.85 रुपये है।
