Astral share price : बाजार में आज एस्ट्राल (Astral)का शेयर एक्सीडेंट ऑफ द डे बना है। बाजार को एस्ट्रल के नतीजे पसंद नहीं आए। इसके चलते शेयर में 6 फीसदी की गिरावट आई है। फिलहाल ये शेयर 92.80 रुपए यानी 6 फीसदी की कमजोरी के साथ 1453 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज की इसका दिन का निचला स्तर 1,440.50 रुपए और दिन हाई 1,545.70 रुपए है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। इसके चलते ही आज ये शेयर दबाव में दिख रहा है।
कंपनी के नतीजों पर एक नजर
एस्ट्राल (Astral) के 31 मार्च 2026 को खत्म हुए चौथी तिमाही के नतीजे सभी पैमाने पर अनुमान से कमजोर रहे हैं। मुनाफा सालाना आधार पर 178 करोड़ रुपए से 20 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, रेवेन्यू में सालाना आधार पर 30% के अनुमान के मुकाबले 24% की ग्रोथ देखने को मिली है। मार्जिन सालाना आधार पर 18% से बढ़कर 18.3% पर रही है। इसके 19.2% पर रहने का अनुमान था। प्लंबिंग बिजनेस में FY26 वॉल्यूम सालाना आधार पर 15.8% बढ़कर 2,63,026 MT पर रहा है।
एस्ट्रल की मैनेजमेंट कमेंट्री
एस्ट्रल की मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि इंडस्ट्री ग्रोथ जोरदार रही है। ऑर्गेनाइज्ड कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ा है। Q4 डिमांड भी अच्छी रही है। FY27 में वैल्यू और वॉल्यूम ग्रोथ 15% रही है। कीमतों में बढ़ोतरी को ग्राहकों तक पास किया है। मौजूदा स्तरों से भी पॉलिमर कीमतें बढ़ सकती हैं।
एस्ट्राल पर CLSA ने Hold की रेटिंग देते हुए 1,475 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA अनुमान के मुताबिक ही रहा है। लेकिन फॉरेक्स लागत बढ़ने और टैक्स की वजह से मुनाफा घटा है। Q4 में पाइप वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 24% रही है। मार्केट शेयर बढ़ने के संकेत हैं। पाइप सेगमेंट में मुनाफा मजबूत रहा है। एडहेसिव सेगमेंट की वजह से कंसोलिडेटेड मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। कंपनी की एनालिस्ट मीटिंग में ग्रोथ गाइडेंस पर ज्यादा सफाई आएगी। नए प्रोडक्ट और विदेशी एडहेसिव बिजनेस प्लान पर नजरें रहेंगी।
एस्ट्राल पर जेफरीज की राय
एस्ट्राल पर जेफरीज ने भी Hold की रेटिंग देते हुए 1,570 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का प्लंबिंग वॉल्यूम 24 फीसदी रहा है। Adhesive मार्जिन में तेज गिरावट आई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।