Trading Strategy : कल का निचला स्तर अब निफ्टी के लिए बना बड़ा सपोर्ट, अगर यह लेवल नहीं टूटा तो मिडकैप की रैली फिर होगी शुरू

Trading Strategy : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी ने ऑप्शंस राइटर्स की रेंज का सम्मान किया है। पूरे दिन निफ्टी 23,700 के आस पास ही रहा। निफ्टी IT ने फिर से लीड किया। आज की सबसे अच्छी बात रही कि मिडकैप में शानदार रिकवरी आना। आज की मिडकैप की रिकवरी से सेंटिमेंट सुधरा है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए 23,600 पर सपोर्ट और 23,800 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 53,200-53,400 पर सपोर्ट है

Trading Strategy : वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 2.20 बजे के आसपास करीब 65 प्वाइंट चढ़कर 23700 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी ने दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप जोरदार खरीदारी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6% फिसला है। IT शेयरों में आज जोरदार तेजी आई है। आईटी सेक्टर इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कोफोर्ज,LTM और एम्फैसिस 4-6 फीसदी उछले हैं। वहीं निफ्टी के तीन टॉप गेनर भी IT शेयर ही हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट,रियल्टी और केमिकल शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में एकदम एक्सपायरी वाले दिन की चाल देखने को मिली है। आज बाजार में बिल्कुल एक्सपायरी दिन वाले एक्शन में है। निफ्टी ने ऑप्शंस राइटर्स की रेंज का सम्मान किया है। पूरे दिन निफ्टी 23,700 के आस पास ही रहा। निफ्टी IT ने फिर से लीड किया। बैंक निफ्टी ने अंडरपरफॉर्म किया। आज की सबसे अच्छी बात रही कि मिडकैप में शानदार रिकवरी आना। आज की मिडकैप की रिकवरी से सेंटिमेंट सुधरा है। Advance/decline पूरे दिन शानदार रहा।


बाजार: अब क्या?

बाजार में इस समय दोनों तरफ के छोटे ट्रेड हैं। लेकिन कल का निचला स्तर अब बड़ा सपोर्ट बन चुका है। अगर कल का लो नहीं टूटा तो मिडकैप की रैली फिर शुरू होगी। स्टॉक स्पेसिफिक रहने में अभी भी फायदा है। मैक्रो चैलेंज की वजह से बैंक निफ्टी नहीं चल पा रहा है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,600 पर सपोर्ट और 23,800 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 53,200-53,400 पर सपोर्ट और 53,800-54,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

बाजार में फिलहाल कोई ट्रेंड नहीं है। कोई पोजीशन लेकर ना जाएं। इंट्राडे में आपको मौके मिलेंगे। आज चुनिंदा शेयरों में एक्शन फिर अच्छा हुआ है।

 

Vodafone Idea के शेयर 6% भागे,35000 करोड़ के कर्ज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने भरा जोश

 

Coforge Share Price : 6% से ज्यादा की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ कोफोर्ज, जानिए स्टॉक का क्या है CLSA की राय

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।