Coforge Share Price : IT शेयरों के दम पर बाजार में रौनक है। निफ्टी करीब 85 प्वाइंट बढ़त के साथ 23700 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। उधर मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी है। आज की तेजी के साथ ही वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6 फीसदी नीचे आया है। इससे तेजड़ियों को राहत मिली है। IT शेयरों की तूफानी तेजी का आलम यह है कि निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी चढ़ गया है। इंफोसिस,परसिस्टेंट और कोफोर्ज 6 फीसदी से ज्यादा दौड़े हैं। वायदा के सभी टॉप 5 गेनर्स में IT कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
आईटी इंडेक्स की तेजी में कोफोर्ज का बड़ा योगदान
आईटी इंडेक्स की तेजी में कोफोर्ज का बड़ा योगदान है। 12.30 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 88.60 रुपए यानी 6.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1437 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,447 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 1,360.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,994 रुपए और 52 वीक लो 1,008.10 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 5,826,972 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 1,365 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है। आज ये शेयर 1,365 रुपए पर खुला था। वहीं, कल यह 1,348.10 रुपए पर बंद हुआ था।
कोफोर्ज पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने कोफोर्ज को हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 2,075 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मैनेजमेंट का बेहतर एग्जिक्यूशन आगे भी जारी रहेगा। FY27 में बेहतर एग्जिक्यूशन से मार्जिन को सपोर्ट संभव है। कंपनी को कम मार्जिन वाले सरकारी प्रोजेक्ट से एग्जिट करने से फायदा मिलेगा। फ्री कैश से मुनाफे को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। FY27 में EPS अनुमान बढ़कर 9% और FY28 में 5% किया गया है। कंपनी को AI वर्टिकल से बड़ा फायदा संभव है। इसकी ऑर्डर बुक मजबूत है। आगे कंपनी की प्रति कर्मचारी आय और मार्जिन भी बढ़ने की उम्मीद है।
कोफोर्ज के शेयर में पिछले 1 हफ्ते में 8.14 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 महीने में ये शेयर 8.46 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 4.96 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक इस शेयर में 14.15 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में इस शेयर में 13.82 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में इसने 67.01 फीसदी रिटर्न दिया है।
हालांकि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से IT स्टॉक्स में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं,लेकिन इस इस सेक्टर को भारी बिकवाली का सामना करना पड़ा है। एंथ्रोपिक के Claude Code और OpenAI द्वारा लॉन्च किए गए कई AI टूल्स के कारण हुए डिस्रप्शन के चलते इस साल जनवरी से अब तक आईटी इंडेक्स में 22% से ज्यादा की गिरावट आई है। निवेशकों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि जेनरेटिव AI में हो रही तेज प्रगति,पारंपरिक IT और प्रोफेशनल सर्विसेज की मांग को कम कर सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।