Vodafone Idea share price : Vodafone Idea के शेयर 6% भागे,35000 करोड़ के कर्ज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने भरा जोश

Vodafone Idea share price : कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में ₹51,970 करोड़ का कंसोलीडेटेड मुनाफा हासिल किया है। हालांकि, बाजार जानकारों को घाटा होने की उम्मीद थी। बड़े फंडिंग पैकेज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने आज इस शेयर में जोश भर दिया है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Vi share price : Vodafone Idea के लिए फंड जुटाना बेहद जरूरी है। कंपनी अपने 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार,ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने और अपने प्रतिद्वंद्वियों Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ ज्यादा ज़ोरदार तरीके से मुकाबला करने की तैयारी कर रही है

Vodafone Idea Share Price : 19 मई को Vodafone Idea के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के CEO ने कहा है कि कंपनी अपने 35,000 करोड़ रुपये के कर्ज फंडिंग पैकेज के लिए SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। बैंकों के इस समूह में पब्लिक सेक्टर के बैंक,प्राइवेट बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं। सोमवार को कंपनी के चौथी तिमाही नतीजों पर हुई बातचीत के दौरान इसके CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी हो जाएगी।

इस बातचीत में अभिजीत किशोर ने बताया कि AGR बकाए और वित्तीय संकट से जुड़ी वर्षों की अनिश्चितता के बाद कंपनी अब अपनी ब्रांड इमेज को फिर से बनाने में और भी ज्यादा आक्रामक तरीके से निवेश करने की योजना पर काम रही है। उन्होंने ने यह भी भरोसा जताया कि अगले तीन सालों में ज्यादा EBITDA,कर्ज से मिलने वाली फंडिंग,प्रमोटरों द्वारा होने वाले निवेश और टैक्स रिफंड के मिले-जुले प्रयास से Vodafone Idea अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेगी।

इस डेट पैकेज में 25,000 करोड़ रुपये की फंडेड फेसिलिटी और 10,000 करोड़ रुपये की नॉन-फंडेड फेसिलिटी शामिल है,जिसका लक्ष्य अगले तीन सालों में बड़े पैमाने पर कंपनी के नेटवर्क में विस्तार और कैपेक्स जरूरतों को पूरा करना है।


19 मई को दोपहर 1 बजे के आसपास Vodafone Idea के शेयर 6% की बढ़त के साथ 13.64 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। आज इस शेयर ने अपना 52-हफ्तों का हाई भी हिट किया।

अगले तीन साल में 45,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना

अभिजीत किशोर ने कहा कि अगले तीन सालों कंपनी का पूंजीगत खर्च (capex) 45,000 करोड़ रुपये होगा। इसके लिए 25,000 करोड़ रुपये की फंडेड सुविधा और 10,000 करोड़ रुपये की नॉन-फंडेड सुविधा पर बातचीत चल रही है। इसके लिए कंपनी की SBI के एक डेट कंसोर्टियम के साथ बातचीत हो रही है। इस कंसोर्टियम में PSU बैंक,निजी बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं। कंपनी को पूरा भरोसा है कि इस पर जल्द ही करार हो जाएगा।

हालांकि,अभिजीत किशोर ने फंड जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने के लिए कोई तय समय-सीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी इस बारे में तभी कुछ कहेगी,जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कंपनी का नेटवर्क विस्तार पर फोकस

Vodafone Idea के लिए फंड जुटाना बेहद जरूरी है। कंपनी अपने 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार,ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने और अपने प्रतिद्वंद्वियों Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ ज्यादा ज़ोरदार तरीके से मुकाबला करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसे फंड की जरूरत होगी।

Coforge Share Price : 6% से ज्यादा की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ कोफोर्ज, जानिए स्टॉक का क्या है CLSA की राय

चौथी तिमाही के नतीजों में दिखा आंकड़ों का खेल

बता दें कि Vodafone Idea ने शनिवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि बाजार जानकारों के कंपनी को घाटा होने की उम्मीद थी।

बोनान्जा की रिसर्च एनालिस्ट खुशी मिस्त्री का कहना है कि Vi (Vodafone Idea) का Q4 का 51,970 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा सिर्फ़ एक अकाउंटिंग का खेल है। यह मुनाफा AGR देनदारी के दोबारा आकलन से हुए एकमुश्त आय की वजह से हुआ है न कि बिज़नेस से। अगर इसे हटा कर देखें तो Vi को Q4 में 5,515 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल घाटा हुआ और FY26 के लिए यह घाटा 24,059 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने 4,730 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 430 करोड़ वारंट को मंजूरी दी है,जो नए डाइल्यूशन का संकेत है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।