Get App

Ather Energy Block Deal: एक झटके में बिक गए 33 लाख शेयर, कीमत लुढ़की; कितने करोड़ की रही डील?

Ather Energy Share Price: एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी को ₹83.6 करोड़ का नेट लॉस हुआ। रेवेन्यू सालाना आधार पर 50% बढ़कर ₹953.6 करोड़ हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:36 PM
Ather Energy Block Deal: एक झटके में बिक गए 33 लाख शेयर, कीमत लुढ़की; कितने करोड़ की रही डील?
Ather Energy में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एक ब्लॉक डील में टूव्हीलर मेकर एथर एनर्जी लिमिटेड के 32.79 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। इन शेयरों की वैल्यू ₹233 करोड़ है। मंगलवार, 10 फरवरी को CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIF) ब्लॉक डील के जरिए एथर एनर्जी में 1.92% तक हिस्सेदारी बेचने वाला है। ऑफर साइज ₹533.5 करोड़ बताया गया था। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में, नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड II के पास कंपनी में 1.92% हिस्सेदारी थी।

11 फरवरी को एथर एनर्जी के शेयरों में गिरावट है। BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक गिरकर 711.35 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 716.60 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27400 करोड़ रुपये रह गया है।

मई में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी Ather Energy

एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका 2980.76 करोड़ रुपये का IPO 1.50 गुना भरा था। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 70 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 2 सप्ताह में कीमत 18 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर ने BSE पर अब तक 790 रुपये का पीक देखा है। दूसरी ओर यह 287.30 रुपये के रिकॉर्ड लो तक गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें