AU Small Finance Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 858 करोड़ रुपये

AU Small Finance Bank की टोटल इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,224 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 24, 2026 पर 7:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AU Small Finance Bank का शेयर 23 अक्तूबर को 2.20 फीसदी गिरकर 932.90 रुपये पर बंद हुआ।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 अक्तूबर यानी शनिवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 858 करोड़ रुपये हो गया। इसमें नेट इंटरेस्ट इनकम में उछाल का बड़ा हाथ रहा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का नेट प्रॉफिट 561 करोड़ रुपये था।

टोटल इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये

AU Small Finance Bank की टोटल इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,224 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,511 करोड़ रुपये थी।


नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 2,820 करोड़ रुपये

सितंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 2,820 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,144 करोड़ रुपये थी। यह साल दर साल आधार पर 32 फीसदी ज्यादा है। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सितंबर तिमाही में बढ़कर 5.8 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.5 फीसदी था।

दूसरी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में भी इम्प्रूवमेंट 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी में भी इम्प्रूवमेंट दिखा। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPS) घटकर ग्रॉस एडवॉन्सेड के 1.99 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2.41 फीसदी था। नेट एनपीए भी घटकर एक साल पहले के 0.88 फीसदी के मुकाबले 0.81 फीसदी पर आ गया। हालांकि, बैंक के कैपिटल एडक्वेसी रेशियो में गिरावट दिखी। यह 18.78 फीसदी से घटकर 18.54 फीसदी पर आ गया।

एसेट क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट ने बढ़ाया आत्मविश्वास

बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा कि सितंबर तिमाही में बैंक के प्रदर्शन से उस इंस्ट्रीट्यूशन की ग्रोथ का पता चलता है, जिसे हम धीर-धीरे बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉफिट की अच्छी ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट से बैंक के आत्मविश्वास का पता चलता है।

यह भी पढ़ें: Kotak Mahindra Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 5,645 करोड़, सोमवार को शेयर में आ सकता है उछाल 

बैंक का शेयर 23 अक्टूबर को 2 फीसदी से ज्यादा गिरा

AU Small Finance Bank का शेयर 23 अक्तूबर को 2.20 फीसदी गिरकर 932.90 रुपये पर बंद हुआ। इस साल बैंक का शेयर 6.66 फीसदी गिरा है। इस दौरान बैंक निफ्टी में 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों पर सितंबर तिमाही के नतीजों पर सोमवार यानी 26 अक्तूबर को असर दिखेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।